बॉलीवुड

दुबई में लड़की के साथ फ्लर्ट कर रहे थे कपिल शर्मा, पड़ गया जोरदार थप्पड़- देखें Viral Video

टीवी में इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा छाए हुए हैं। उनका टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ काफी हिट हो चुका है। इसी वजह से उनका नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से लेकर विदेशों तक में जाना जाता है। वो अपने शो में फ्लर्ट करते भी नजर आते हैं जिसकी वजह से उनके दर्शक खूब हंसते हैं।

हालांकि इस बार कपिल शर्मा को फ्लर्ट करना भारी पड़ गया। अबकी बार वो अपने शो पर नहीं बल्कि दुबई की सड़कों पर फ्लर्ट कर रहे थे। हालांकि इस बार उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। उनकी बीवी की नजर उनके ऊपर पड़ गई और उनकी पोल खुल गई। जिसके बाद उनको जोरदार थप्पड़ पड़ गया। उनका ये वीडियो भी वायरल हो गया है।

दुबई में लड़की को कर रहे थे इंप्रेस

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अपने फ्लर्ट से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस बार उनका ये मजनू वाला अंदाज उनको भारी पड़ गया। दुबई में कपिल एक कार के पास खड़े दिख रहे थे। वो वहां पर लग्जरी कार के पास एक लड़की को अपनी अमीरी के मनगढ़ंत किस्से सुना रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

उन्होंने लड़की को अपनी बातों में फंसा भी लिया। लड़की इंप्रेस हो गई और उनकी कार में आकर बैठ भी गई। हालांकि इतने में उनकी बीवी वहां पहुंच जाती है। वो पहले तो कपिल की सारी पोल उस लड़की के सामने खोल देती है। इसके बाद गुस्से में आकर लड़की कपिल को जोरदार थप्पड़ रसीद करती है।

हकीकत नहीं शो का है हिस्सा

अगर आप इस पूरी घटना को हकीकत समझ रहे हैं तो थोड़ा रुकिए। ये हकीकत नहीं है बल्कि शो का ही एक हिस्सा है। जी हां उनका ये वीडियो दुबई में शूट किया गया। इसमें कपिल ने अपना दिलफेंक अंदाज दिखाया। वहीं उनको थप्पड़ मारने वाली उनकी असली नहीं बल्कि नकली बीवी सुमोना हैं।

कपिल का ये अंदाज सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। उनके वीडियो को खूब लाइक्स और शेयर मिल रहे हैं। कपिल ने इस वीडियो को ‘वर्ल्ड लाफटर डे’ के अवसर पर शेयर किया। उनका ये वीडियो और विदेशी धरती पर कपिल का अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आया। इसी वजह से लोग वीडियो को देख खूब मजे ले रहे हैं।

इस बार आ रही है भूल भुलैया 2 की टीम

कपिल के कॉमेडी शो की टीआरपी काफी हाई रहती है। इस वजह से अपकमिंग फिल्मों के हीरो-हीरोइन भी उनके शो में आते हैं। यहां उनको फिल्म का प्रमोशन करने का मौका भी मिल जाता है। वहीं कपिल को भी फिल्मी सितारे बातचीत के लिए अपने शो पर मिल जाते हैं। दर्शक भी उनसे सवाल जवाब करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

इस बार शो में फिल्म भूल भुलैया 2 की टीम नजर आने वाली है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी हीरोइन हैं। वहीं कार्तिक आर्यन हीरो बने हुए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं। पहली फिल्म हिट होने के बाद ही इसका सीक्वल बनाया गया है। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

Back to top button