
मलाइका अरोड़ा को ये क्या हुआ! बेडरूम से इन कपड़ों में ही शेयर कर दीं फोटो, आपने देखीं क्या?
एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी हर अपडेट को फैन्स तक पहुंचाती हैं। बीच में कुछ समय के लिए वो सोशल मीडिया से ब्रेक पर थीं। इसकी वजह उनका एक्सीडेंट था जिसमें उनको काफी चोट लग गई थी। अब वो अपनी चोट से उबर गई हैं और फिर एक्टिव हो गई हैं।
अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका ने एक बार फिर इंस्टाग्राम में सनसनी मचा दी है। उन्होंने इस बार अपनी कुछ फोटोज को शेयर किया है। ये फोटो सीधा उन्होंने अपने बेडरूम से शेयर की हैं। फोटो को उनके फैन्स खूब लाइक कर रहे हैं। क्या आपने देखीं उनकी ये फोटोज, अगर नहीं तो चलिए हम दिखाते हैं।
इन कपड़ों में नजर आईं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने इस बार अपने बेडरूम से ही फैन्स को खुश करने का इरादा कर लिया। इसी वजह से उन्होंने बेडरूम में लेटे लेटे ही कुछ फोटोज शेयर कर दीं। उन्होंने बस व्हाइट कलर का कुर्ता पहन रखा है। अपना लुक केजुअल रखने के लिए उन्होंने बालों को भी खुला छोड़ दिया है। वो बेड पर लेटी हुई ही पोज दे रही हैं।
उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी दिख रही है। हालांकि एक्ट्रेस के हाव भाव हर फोटो में अलग दिख रहे हैं। अपने फैन्स को उन्होंने फोटोज में दिखाया है कि वो संडे को कैसे इन्ज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि ‘मेरी तरह का संडे, गूफी, सिली, लेजी और हैप्पी”।
View this post on Instagram
हादसे के बाद शादी में आई थीं नजर
कुछ समय पहले ही मलाइका का कार एक्सीडेंट हो गया था। उनको काफी चोटें आई थीं, फिर भी वो हादसे में किसी गंभीर चोट का शिकार होने से बाल-बाल बच गई थीं। उन्होंने हादसे के बाद फैन्स से अपना अनुभव भी शेयर किया था। उनका कहना था कि हादसे के बाद उनको ये भी नहीं समझ आ रहा था कि वो जिंदा भी हैं या नहीं।
हादसे के कुछ दिनों तक वो घर पर ही आराम कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने सबसे दूरी बना ली थी। फिर अचानक वो रणबीर-आलिया की शादी में नजर आई थीं। उनके चोट के निशान दिख रहे थे। एक्ट्रेस की कई फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थीं। उनकी वापसी पर फैन्स भी काफी खुश नजर आ रहे थे।
अर्जुन कपूर से चल रहा है अफेयर
मलाइका ने खान परिवार के बेटे अरबाज खान से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। हालांकि कुछ साल के बाद दोनों के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं। इसी बीच मलाइका की लाइफ में उनसे उम्र में छोटे एक्टर अर्जुन कपूर आ गए। दोनों का अफेयर शुरू हो गया तो मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया।
अब वो अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने पहले अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। तलाक के बाद उन्होंने अर्जुन से अफेयर की बात स्वीकार कर ली थी। वैसे मलाइका को उम्र में छोटे अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है।