बॉलीवुड

आमिर की बेटी आयरा खान को हो गई ये गंभीर बीमारी, सांस लेना भी हो रहा है मुश्किल, जानें क्या हुआ?

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान इन दिनों काफी परेशानी से गुजर रही हैं। उनको गंभीर बीमारी हो गई है। इस वजह से उनका सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। रात को नींद ही नहीं आ रही है। इसके अलावा भी कई ऐसे लक्षण हैं जिनकी वजह से वो बहुत तकलीफ में चल रही हैं।

aamir khan with ira

आयरा इससे पहले भी डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने इस बीमारी को दूर भी कर लिया था। हालांकि इस बार उनको जिस बीमारी ने जकड़ा है, वो ज्यादा गंभीर है। आयरा ने इस बात को खुद सोशल मीडिया में कबूल किया है। आइए जानें आयरा खान को आखिर कौन सी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से वो परेशान हैं।

इस गंभीर बीमारी ने आयरा को घेरा

आयरा खान को इस बार एंजाइटी अटैक की गंभीर बीमारी हो गई है। इस बीमारी की वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है। इस बात को उन्होंने खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि उनके एंजाइटी के अटैक आ रहे हैं। इस वजह से उनके मन में हमेशा घबराहट बने रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)


आयरा इस बीमारी के हमले के दौरान व्याकुल हो जाती हैं। उन्होंने लिखा है कि उनको पता ही नहीं था कि ये अनुभव इतना बुरा होता है। वो कहती हैं कि उनकी मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसके अलावा रोना भी आता था लेकिन उनको जीवन में कभी एंजाइटी अटैक जैसी गंभीर बीमारी ने नहीं घेरा था। ये पहली बार हो रहा है।

Ira Khan

 रात को नींद भी नहीं आती

आयरा ने अपनी हालत के बारे में बताया है जो काफी खराब है। उनका कहना है कि वो रात को बिस्तर पर जाती हैं लेकिन सो ही नहीं पाती हैं। उनको इस बीमारी का हमला अक्सर रात के समय होता है। उनको सांस लेने में परेशानी होने लगती है। घबराहट महसूस होने लगती है और ये समस्या बढ़ती ही जाती है।

उन्होंने लिखा है कि वो कैसा महसूस करती हैं इसके लिए उनके पास शब्द ही नहीं हैं। वो काफी लाचार महसूस करने लगी हैं। उनका कहना है कि ये अहसास ऐसा है जैसे कयामत आने वाली हो। हालांकि उनके थेरेपिस्ट का कहना है कि अगर ये लगातार होता रहा तो उनको डॉक्टर के पास जाना होगा।

5 साल से डिप्रेशन का शिकार

आयरा खान इससे पहले डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि वो 5 साल से अवसाद से जूझ रही थीं। इस बीमारी में इंसान खुद को काफी अकेला महसूस करता है। वो अक्सर उदास रहने लगता है। हालांकि इस बीमारी से उन्होंने निजात पा ली थी। अब नई बीमारी ने उनको परेशान कर दिया है।

aamir khan with ira khan kirron and reena dutta

आयरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने पापा आमिर खान के साथ अक्सर फोटो शेयर करती रहती हैं। वो आमिर की पहली पत्नी रीना की बेटी हैं। हालांकि आयरा अपने पापा के साथ ही रहती हैं। उनकी सेहत की जानकारी होते ही फैन्स उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फैन्स उनको हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं।

Back to top button