बॉलीवुड

रेस्टोरेंट और आईलैंड की मालकिन हैं जैकलीन फर्नांडिस, एक फिल्म की लेती हैं इतनी भारी-भरकम फीस

विदेशी हीरोइनों ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। यहां के दर्शकों ने भी उनको बहुत प्यार दिया है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो बॉलीवुड में आईं और छा गईं। इस लिस्ट में हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी टॉप में आता है। इन दिनों जैकलीन काफी परेशान चल रही हैं। उनके ऊपर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

हाल ही में जैकलीन के खिलाफ ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने सख्त कदम उठाया। इसकी चर्चा पूरे बॉलीवुड में हो रही है। अभिनेत्री की करीब सवा 7 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने कुर्क करने का फैसला कर लिया। वैसे कम ही लोगों को पता होगा कि जैकलीन आलीशान रेस्तरां से लेकर खुद के आईलैंड की मालकिन हैं।

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी

हिन्दी फिल्मों की टॉप हीरोइन जैकलीन के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई की है। 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस का मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर है। उसी के साथ अभिनेत्री के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। दोनों की कई फोटोज भी सामने आई थीं। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन की चर्चा हो रही थी।

sukesh chandrasekhar and jacqueline fernandez

हालांकि हीरोइन ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने सुकेश के साथ अफेयर की बात को बकवास बताया था। वहीं सुकेश ने जैकलीन से अफेयर की बात को कबूल किया था। इसी केस में उनकी करीब सवा 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। इस कार्रवाई के बाद ही जैकलीन की संपत्ति के बारे में भी बात होने लगी है।

10 मिलियन डॉलर की है संपत्ति

जैकलीन फर्नांडिस साल 2009 में बॉलीवुड में आई थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपने हुस्न का जादू दर्शकों पर चलाने में भी कामयाब रहीं। खबरों के मुताबिक उनके पास 10 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। ये करीब 75 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं उनकी सालाना कमाई भी 6 करोड़ रुपये है।

jacqueline fernandez

जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका की मूल निवासी हैं। हीरोइन बनने के लिए वो भारत आई थीं। उन्होंने विदेश में रहकर पढ़ाई की है। वो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से उन्होंने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। इसके बाद उन्होंने हीरोइन बनने का फैसला किया। वो बॉलीवुड चलीं आईं और यहां पर उनको ब्रेक भी मिल गया।

खुद का रेस्तरां, आईलैंड की मालकिन

जैकलीन मिस यूनीवर्स श्रीलंका का खिताब भी जीत चुकी हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि कोलंबो में उनका खुद का रेस्टोरेंट है। इसके साथ ही उनके पास श्रीलंका में उनके पास एक आईलैंड भी है। जैकलीन एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। वो ‘जस्ट एफ’ नामक कपड़ों के ब्रांड की मालकिन भी हैं।

sajid khan and jacqueline

अभिनेत्री को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके पास मर्सिडीज से लेकर रेंज रोवर तक गाड़ियों का कलेक्शन है। सुकेश से पहले उनका अफेयर साजिद खान के साथ था। साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

जैकलीन बहरीन के प्रिंस की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। हाल ही में वो बच्चन पांडे फिल्म में नजर आई थीं। उनको भूत पुलिस मूवी में भी देखा गया था। हालांकि ये मूवीज ज्यादा चल नहीं सकीं।

Back to top button