बॉलीवुड

पति को छोड़कर इटली घूम रहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने तस्वीरें देखीं तो ऐसे दिया रिएक्शन

बॉलीवुड कलाकार अपनी बिजी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। खासकर ऐसे एक्टर्स जो पॉपुलर हैं, उनके पास तो एक घंटे का समय भी नहीं होता है। कई सालों का टाइम टेबल उनके पास फिक्स होता है। इसी हिसाब से वे काम करते हैं। फिर भी कुछ एक्टर्स अपनी बिजी लाइफ से समय निकाल ही लेते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने किया। वो काफी बिजी चल रही हैं। फिर भी अपने लिए वो समय निकालने में माहिर हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वो इटली घूमने निकल गईं। वो अपने पति रणवीर सिंह को भी साथ नहीं ले गईं। वहीं जब रणवीर ने उनकी तस्वीरों को देखा, तो जाने उन्होंने कैसा रिएक्शन दिया।

मां और बहन के साथ गईं वेनिस

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। वो काफी व्यस्त भी रहती हैं। शादी के बाद तो उनके ऊपर पति की भी जिम्मेदारी आ गई है। फिर भी वो अपनी लाइफ को अच्छे से मैनेज करना जानती हैं। दीपिका ने हाल ही में फिल्मों और शूटिंग से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद वो विदेश सैर को चली गईं।

दीपिका अपनी बहन अनीशा और मां उज्ज्वला के साथ इटली के खूबसूरत शहर वेनिस घूमने निकल गई हैं। वो यहां अपनी गर्मियों की छुट्टियां मना रही हैं। तीनों ही वेनिस के खूबसूरत नजारों में खो गई हैं। अपने फैन्स को दीपिका विदेश में नहीं भूली हैं। इसी वजह से उन्होंने कई तस्वीरें भी अपने अकाउंट में पोस्ट की हैं।

अलग-अलग अंदाज में पोस्ट की फोटोज

दीपिका ने अपनी मां और बहन के साथ फोटोज अलग-अलग अंदाज में पोस्ट की हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में ‘वेनिस फोटो डंप’ लिखा है। किसी फोटो में वो मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। वहीं एक फोटो में उनकी बहन अनीशा ग्रे स्वेट शर्ट में नजर आ रही हैं। मां भी अलग अंदाज में दिख रही हैं।

एक तस्वीर में दीपिका अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट लाउंज में दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वो एयरोप्लेन की सीटों पर बैठी नजर आ रही हैं। इनमें से एक तस्वीर को एक्ट्रेस ने अपनी बहन को बिना बताए ही खींच ली है। इसमें उनकी बहन सोते हुए नजर आ रही हैं। वहीं वेनिस में घूमने के दौरान वो एक महल को देखने भी गई।

जानें कैसे दिया रणबीर सिंह ने रिएक्शन

उनकी दूसरी तस्वीरों की बात करें तो वो गोंडोला राइड के मजे लेते हुए भी दिख रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैन्स खूब लाइक कर रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को जब उनके पति रणवीर सिंह ने देखा तो उन्होंने भी अपना रिएक्शन दिया। रणवीर ने उन तस्वीरों पर स्टार, दिल और लव वाला इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है।

deepika padukone and ranveer singh

दूसरी ओर उनके फैन्स तस्वीरों को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इनमें एक फैन ने लिखा फोटो डंप अच्छा लगा। वहीं एक अन्य फैन ने अद्भुत तस्वीरें-अद्भुत लोग लिखा है। दीपिका भी अपने ब्रेक पर परिवार के साथ खूब खुश नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Back to top button