समाचार

ब्वॉयफ्रेंड की सगाई से गुस्साई छात्रा पहुंची उसके घर, बाहर नहीं निकला प्रेमी तो कर दिया ये कांड

प्यार में बेवफाई का अंजाम क्या हो सकता है ये कोई नहीं जानता है। कुछ लोग धोखा मिलने पर चुपचाप सहन कर लेते हैं और बुरा अनुभव समझकर भूल जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने प्यार को भुला ही नहीं पाते हैं। वो गुस्से में खुद का नुकसान करने से भी हिचकते नहीं हैं।

कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली खबर मध्य प्रदेश से सामने आई है। यहां एक छात्रा को भी अपने प्रेमी से बेवफाई मिली। वो सोच ही नहीं पा रही थी कि अब वो क्या करे। इसके बाद उसने प्रेमी के घर जाने का फैसला किया। वो उसके घर के बाहर पहुंची लेकिन प्रेमी बाहर ही नहीं निकला। इसके बाद तो लड़की ने ऐसा कांड कर दिया कि वहां हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है घटना

मोहब्बत में बेवफाई की घटना ग्वालियर शहर से सामने आई है। यहां पिंटो पार्क की सैनिक कॉलोनी में सतेन्द्र सिंह चौहान डबरा रहते हैं। वो पेशे से शिक्षक हैं और अपने परिवार के साथ यहीं निवास करते हैं। उनकी 21 साल की बेटी है जिसका नाम सृष्टि मुरार है। सृष्टि इस समय विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है।

पुलिस के मुताबिक उसका किसी आशीष नाम के लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों का मिलना-जुलना काफी समय से था। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। सृष्टि अपने बॉयफ्रेंड आशीष से शादी करने का मन बना चुकी थी। हालांकि आशीष के मन में कुछ और ही चल रहा था।

पिता गए रिश्ता मांगने, लड़के की हो चुकी थी सगाई

सृष्टि ने अपने इस अफेयर की बात घरवालों को पहले नहीं बताई थी। उसके पिता का कहना है कि 10 दिन पहले ही उसने बताया था कि वो आशीष नाम के लड़के से प्यार करती है। वो उससे शादी करने की जिद कर रही थी। घरवालों ने उसकी जिद का सम्मान करते हुए आशीष के घर जाने और रिश्ते की बात करने का फैसला किया।

बेटी की जिद के बाद जब परिवार वालों ने आशीष के बारे में पता किया तो मामला ही कुछ और निकला। आशीष तो पहले से ही इंगेज्ड निकला। उसकी तीन दिन पहले ही सगाई हो चुकी थी। घरवालों ने जब उसकी सगाई की बात सृष्टि को बताई तो वो आग बबूला हो गई। उसका आशीष के साथ खूब झगड़ा भी हुआ था।

गुस्से में गई बॉयफ्रेंड के घर और कर दिया ये कांड

शुक्रवार को वो गुस्से में एसएलपी कॉलेज इलाके में रहने वाले अपने प्रेमी आशीष के घर गई थी। बाहर उसने कई बार आवाज दी लेकिन घर से कोई नहीं निकला। इससे उसका गुस्सा और बढ़ गया। वो अपने साथ पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर गई थी। जब देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

छात्रा को जलते देखकर हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन ही पानी डालकर छात्रा की आग बुझाई। हालांकि वो 80 फीसदी जल चुकी थी। फौरन ही उसको अस्पताल भिजवाया गया। इस समय छात्रा अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इसी वजह से पुलिस ने छात्रा के बयान भी करवा लिए हैं।

Back to top button