बॉलीवुड

मासूम सा दिख रहा ये बच्चा बड़ा होकर टीवी पर छा गया, फिर अचानक दुनिया को कह गया अलविदा, पहचाने?

टीवी की दुनिया भी बॉलीवुड से कुछ कम नहीं है। यहां भी एक्टिंग करने का सपना लिए लोग आते हैं। कुछ सफल होते हैं और कुछ संघर्ष करते ही रह जाते हैं। टीवी पर कई कलाकार बहुत हिट हो गए। इनमें से एक कलाकार ऐसा भी था जो अपने करियर के पीक पर पहुंच गया था लेकिन अचानक दुनिया को अलविदा कहकर चला गया।

हम आपको उसी बच्चे की फोटो दिखा रहे हैं। गौर से देखिए इस बच्चे को, बड़ा होकर ये बच्चा टॉप टीवी स्टार बन गया था। इसको चाहने वाले लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में थे। फिर अचानक ही एक बीमारी की वजह से स्टार की मौत हो गई। क्या आप पहचान सके हम किस अभिनेता की बात कर रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।

इस अभिनेता की थी बचपन की फोटो

sidharth shukla

जिस बच्चे की तस्वीर दिखाकर हमने आपसे पहचानने का सवाल किया है, वो कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला थे। जी हां ये उनकी ही बचपन की तस्वीर है जिसमें वो अपनी मां के साथ खड़े हुए थे। सिद्धार्थ शुक्ला के चाहने वाले आज भी उनको याद करते हैं। उनके फैन्स चाहते हैं कि वो फिर से इस दुनिया में लौट आएं।

shehnaaz gill and sidharth shukla

सिद्धार्थ शुक्ला का स्टारडम किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं था। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर आज भी ट्रेंड किया करते हैं। उनके साथ शहनाज गिल की जोड़ी तो फैन्स के दिल में राज किया करती थी। आज भी दोनों की जोड़ी चाहने वालों के दिल में टूटी नहीं है। ये अलग बात है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

40 साल में हो गया निधन

सिद्धार्थ शुक्ला मॉडल और एक्टर हुआ करते थे। वो 12 सितंबर 1980 को मुंबई में पैदा हुए थे। अपने जन्मदिन से बस 10 दिन पहले यानि 2 सितंबर 2021 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनको हार्ट अटैक हो गया था जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके पिता अशोक शुक्ला रिजर्व बैंक में इंजीनियर हुआ करते थे। मां रीता शुक्ला घर संभालती थीं।

जब सिद्धार्थ मॉडलिंग किया करते थे, तभी उनके पिता को फेफड़ें की गंभीर बीमारी हो गई थी। इस वजह से उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने  सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, फोर्ट, मुंबई से पढ़ाई की थी। साल 2005 में उन्होंने टर्की में हुई मॉडलिंग प्रतियोगिता में कई देशों के मॉडलों को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। ऐसा करने वाले वो पहले एशियाई थे।

इस शो से टीवी में किया डेब्यू, शहनाज से हुआ प्यार

मॉडलिंग के बाद उनको बड़ी-बड़ी कंपनी में विज्ञापन मिलने लग गए। फिर 2008 में बाबुल का आंगन छूटे ना  शो से उन्होंने टीवी अभिनय में कदम रखा। 2012 में बालिका वधू सीरियल में वो कलेक्टर की भूमिका निभाकर घर-घर में छा गए थे। बाद में वो ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ फिल्म में भी नजर आए थे।

sidharth shukla and shehnaz

बिग बॉस 13 में भी वो आए। यहां पर उनकी मुलाकात शहनाज गिल से हुई। दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। सिद्धार्थ ने इस शो को जीत लिया। शहनाज और वो शो के बाद भी साथ नजर आते थे। उनका करियर पीक पर पहुंच गया था कि अचानक 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई।

Back to top button