राशिफल

Rashifal 1 May: आज इन पांच राशि के जातकों की बढ़ जाएगी परेशानी, इन मामलों में बरतें सावधानी

हम आपको रविवार 1 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा। काफी दिनों से चली आ रही संदेहयुक्त समस्याओं का अंत होगा। जिससे आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से कार्यों में जो रुकावट चल रही थी, वह समाप्त हो जाएगी। आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आप अपने जीवन में नई मिसाल स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे। कोई अपना ठेस पहुंचा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ छोटे मोटे विवाद हो सकते हैं। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। आप आत्मविश्वास से भरे हुए दिखेंगे, जिससे आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रहेंगे। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में अत्यधिक धन लाभ व प्रगति होने से आपके विश्वास में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने से लंबे समय से चली आ रही गलफहमियां दूर होंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को व्यापार में बड़ा धन लाभ प्राप्त होने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कार्यो में सफलता मिलेगी। आपको अपने लव पार्टनर का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता हैे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, ताकि आपका कोई नुकसान न हो। आज पिता आपको कोई सीख दे सकते है, जो आपके भविष्य में काम आ आएगी। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने मन को परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हमेशा कुछ नया कार्य करने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ लॉन्ग-ड्राइव पर जाने की संभावना है। फिजूलखर्च बढ़ने पर भी आर्थिक स्थिति संभली हुई होगी। प्रॉपर्टी में किए निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। परिवार के साथ घूमने जाने के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वस्थ बने रहने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कुछ लोगों का नया घर खरीदने का सपना का पूरा होगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। आलस्य से दूरी बनाए रखनी होगी।

surya rashi parivartan

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। नए वाहन की खरीदारी की संभावना है। आप अपने ससुराल वालों से झगड़ा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव रहेगा। आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है आप मेहनत से भागेंगे नहीं। व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है। मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पेशेवर जीवन में नए प्रोजेक्ट को बारीकी से हैंडल करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज अपने सभी काम आसानी से कर पाएंगे। आपकी धन संबंधी समस्याएं हल हो जाएंगी। आपके स्वास्थ्य पर आज मामूली प्रभाव पड़ सकता है। आप अपने जीवन साथी को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी का जमानतदार न बनने या पैसे का लेन-देन न करने की सलाह है। भवन के रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। पैसों के मामलों में जोखिम न लें। लव लाइफ में पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बाहर के खान-पान से बचें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आपके सारे कार्य अपने आप बनने लगेंगे। दोस्तों की मदद मिलने से हर काम में आसानी से सफलता मिलगी। विशेष लाभ की प्राप्ति होने वाली है। विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कुछ लोगों से मदद मिलने की संभावना है। आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग लें, सफलता मिलेगी। पैसों की बात करें तो आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। शुभ कार्य आपका सही तरीके से होते हुए देखने को मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, और इसके बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। काफी भागदौड़ के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके मूड में कुछ बदलाव संभव है। आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा इस कारण आपका किसी भी काम में ठीक से मन नहीं लगेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अचल संपत्ति से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है।

आपने Rashifal 1 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button