समाचार

सुहागरात के दिन चौकीदार को दीवार फांदती दिखी नई दुल्हन, असलियत पता लगते ही दूल्हा पहुंचा थाने

हमारे देश में शादी का बंधन एक नहीं बल्कि सात जन्मों का माना जाता है। इसे एक पवित्र बंधन मानते हैं और इसे पूरी जिन्दगी निभाने की कसम भी खाई जाती है। हालांकि इसी बीच कई ऐसी हैरान करने वाली खबरें भी आ जाती हैं जिनके बारे में जानकर हैरत होने लगती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है।

यहां शादी को एक दिन भी नहीं बीता था कि एक दुल्हन ससुराल की दीवार फांदती हुई नजर आई। चौकीदार की उस पर नजर पड़ी। जब उसने कॉलोनी का गेट खोलने से मना कर दिया तो दुल्हन ने जबरन गेट खोलवा दिया। बाद में जब दूल्हे को उसकी हकीकत पता लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आगरा में सामने आई घटना

हमारे देश में इन दिनों शादियों का मुहूर्त चल रहा है। इसी बीच कुछ अनोखी खबरें भी सामने आती रहती हैं। एक ऐसी ही खबर मोहब्बत की नगरी आगरा से आई है। यहां शाहगंज इलाका है। इस इलाके में एक चांदी के कारीगर रहते हैं। वो अविवाहित थे और उम्र बढ़ने की वजह से दुल्हन की जोरशोर से तलाश कर रहे थे।

इसी बीच उनको पता लगा कि गोरखपुर में एक गरीब परिवार रहता है। वो लोग अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं। हालांकि उनको पता लगा कि वो काफी गरीब हैं और बेटी की शादी का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। इसके बाद लड़का पक्ष के लोगों ने उनसे मिलकर सारा खर्च खुद ही करने का फैसला किया।

25 को शादी, 26 को फरार

दोनों पक्षों के तैयार होने के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने विवाह का मुहूर्त निकलवाया। 25 अप्रैल को शादी तय हुई तो दूल्हा आगरा से अपनी बारात लेकर गोरखपुर पहुंचा। वहां पहले से ही पूरी तैयारी हो चुकी थी। दोनों की ही पूरे रीति रिवाज और परंपरा के साथ शादी भी हो गई। इसके बाद दूल्हा 26 अप्रैल की सुबह दुल्हन के साथ आगरा आ गया।

पूरे परिवार में नई दुल्हन के आने की खुशी छाई हुई थी। घर परिवार के लोग मेहमानों की सेवा में जुटे हुए थे। धीरे-धीरे समय बीता तो रात हो गई। सुहागरात होने की वजह से दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। इसी बीच जब दूल्हा सो गया तो रात 12 बजे दुल्हन ससुराल की दीवार फांदकर फरार हो गई।

सामने आई ये असलियत, दूल्हा पहुंचा पुलिस के पास

दुल्हन ने रात 12 बजे पहले अपने पति का दरवाजा लॉक किया। इसके बाद अपने सास-ससुर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। फिर वो दीवार फांदकर फरार होने लगी। इसी बीच कॉलोनी के चौकीदार की नजर उसपर पड़ गई। चौकीदार ने बाहर का गेट खोलने से मना किया तो वो धमकी देकर गेट खोलकर फरार हो गई।

चौकीदार फौरन ही ये बात बताने उसके ससुराल पहुंचा तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जब दरवाजों को खोला गया और घर की तलाशी ली गई तो सारे जेवर गहने गायब मिले। इसके बाद दूल्हे को पता लगा कि वो लुटेरी दुल्हन के चंगुल में फंस गया। वो फौरन ही थाने दौड़ा और केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस उसका पता लगा रही है।

Back to top button