बॉलीवुडसमाचार

मशहूर बॉलीवुड सिंगर का निधन, इस बीमारी ने ले ली जान, जुबान पर चढ़े रहते थे उनके सुपरहिट गीत

बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। अभी लता मंगेश्कर और बप्पी लहरी के निधन के दुख से इंडस्ट्री के लोग उबर भी नहीं सके थे। अचानक एक और बड़े गायक की मौत की खबर सामने आ गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनको श्रद्धांजलि दे रहा है।

बॉलीवुड के मशहूर गायक के निधन के बाद सोशल मीडिया में लोग अपना दुख भी जता रहे हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गीतों के जरिए बॉलीवुड ही नहीं पंजाबी इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना ली थी। कुछ समय पहले ही वो कोमा से भी बाहर आए थे।

इस मशहूर गायक का हुआ निधन

बॉलीवुड के जिस मशहूर गायक का निधन हो गया है, उनका नाम तरसेम ताज था। उनका पूरा नाम तरसेम सिंह सैनी था लेकिन वो ताज के नाम से बॉलीवुड में फेमस हुआ करते थे। इसके अलावा उनको ताज स्टीरियो नेशन और जॉनी जी के नाम से भी उनके फैन्स जाना करते थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

ताज का जन्म 23 मई 1967 को हुआ था। वो इस समय 54 साल के थे। वो भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में पैदा हुए थे। फिर उन्होंने भारत में अपना हुनर दिखाने का फैसला किया। पहले पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने खूब नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया था। यहां पर भी उन्होंने कई सुपरहिट गीत गाए थे।

इस बीमारी ने ले ली ताज की जान

तरसेम सिंह सैनी को हार्निया नामक बीमारी थी। हालांकि इसका इलाज संभव है लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। गायक का 2 साल पहले हार्निया का ऑपरेशन होना था। उस दौरान कोरोना महामारी इतना फैली हुई थी कि उनका ऑपरेशन लगातार टलता ही जा रहा था। इसके बाद उनको दिक्कत बढ़ने लगी।

उनकी आंतों में दिक्कतों की वजह से हालत और ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद वो कोमा में चले गए थे। वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। मार्च में उनको फिर से होश आया था। उनके परिवार ने फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया था। हालांकि शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई और मशहूर गायक हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कहकर चला गया।

इन सुपरहिट गीतों से बनाई थी अलग पहचान

तरसेम ताज ने 90 के दशक में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उनका एक म्यूजिक एलबम में ‘प्यार हो गया’ गीत साल 1989 में आया था। ये गाना तो बच्चों-बच्चों की जुबान पर चढ़ गया था। इसके अलावा “नचांगे सारी रात, सोढ़ियो नी कर लो थोड़ा सा प्यार”गीत गाकर उन्होंने धूम मचा दी थी। वो काफी लोकप्रिय गायक हो गए थे।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने सुपरहिट गीत गाए। इनमें 2003 में आई कोई मिल गया का ‘इट्स मैजिक इट्स मैजिक’ गीत हो या 2008 में आई आज मेरे यार की शादी फिल्म का ‘जवानी ऑन द रॉक्स’ गीत हो। उन्होंने 3 साल पहले ही बाटला हाउस का ‘गल्लां गोरियां’ गीत गाकर फिर से धूम मचा दी थी। उनके निधन से फैन्स में शोक छा गया है।

Back to top button