समाचार

मेट्रो में बार-बार लड़की के साथ गंदी हरकत कर रहा था मनचला, मिला ऐसा सबक..जीवन भर रहेगा याद

छेड़खानी की घटनाएं तो अब आम हो गई हैं। इस अपराध को लेकर कठोर कानून भी बन गया है। इसके बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर बड़े शहरों में तो ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं। यहां लड़कियों के साथ छेड़छाड़ तो बेखौफ होने लगी है। कुछ ऐसी मामला दिल्ली से सामने आया है।

देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो भी सुरक्षित नहीं रहीं हैं। यहां एक लड़की उस वक्त परेशान हो गई, जब एक मनचला उसके पीछे पड़ गया। वो चलती मेट्रो में बार-बार उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। हालांकि इसके बाद लड़की ने उसको ऐसा सबक सिखाया कि अब उसको जीवन भर ये सबक याद रहेगा। आइए जानें पूरी खबर क्या है।

21 अप्रैल की है ये घटना

दिल्ली मेट्रो में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कई बार तो मनचले लड़कियों की चुप्पी का भी फायदा उठा लेते हैं। लड़किया शर्म के मारे कुछ नहीं बोलती हैं। इससे मनचलों की हिम्मत और बढ़ जाती है और वो लड़कियों से गंदी हरकतें करने से बाज भी नहीं आते हैं। हालांकि दिल्ली में इस बार ऐसा नहीं हुआ।

21 अप्रैल को एक लड़की मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। कड़कड़डूमा स्टेशन से वो मेट्रो में सवार हुई। उस दौरान कोच में काफी भीड़ थी। वहां पैर रखने की जगह भी नहीं हो रही थी। लड़की ने जैसे तैसे थोड़ी जगह बनाई और वहां खड़ी हो गई। इतने में एक मनचला भी आया और उसके पास ही आकर खड़ा हो गया।

लगातार करते रहा गंदी हरकतें

लड़की कोच में भीड़ की वजह से पहले से ही परेशान थी। इस पर वो मनचला तो उसका सिरदर्द बन गया। भीड़ का बहाना कर वो लड़की के काफी करीब खड़ा हो गया। इसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर उसको गलत तरीके से छूने लग गया। उसके साथ गंदी हरकतें भी करने लग गया।

पहले तो लड़की को लगा कि शायद भीड़ की वजह से उसका हाथ लड़ गया होगा। फिर जब बार-बार वो छूने लगा तो युवती को उसका इरादा समझ में आ गया। इसके बाद लड़की ने उसको डांटा और आपत्ति भी की। इसके बाद भी मनचला नहीं माना और बहाने से युवकी के साथ गलत हरकतें जारी रखीं।

जानें लड़की ने कैसे सिखाया सबक

जब लड़की बहुत परेशान हो गई तो उसने मनचले को सबक सिखाने की सोची। वो यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। मनचला भी उसका पीछा कर रहा था। वो भी यहीं उतर गया और उसके पीछे लग गया। तभी वहां पर युवती ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। शक होने पर मनचला वहां से फरार हो गया।

लड़की ने इसके बाद उसको सबक सिखाने के लिए यमुना डिपो मेट्रो स्टेशन थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर ली। वो दिल्ली के कृष्णा नगर में रहता है, उसका नाम संजीव कुमार है। पुलिस ने उसको घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Back to top button