बॉलीवुड

शिल्पा शिंदे ने मशहूर टीवी एक्टर से ऐन मौके पर क्यों तोड़ दी थी शादी, एक्ट्रेस ने खोल दिया राज

आजकल की लाइफ में कॉमेडी सीरियल देखना तो सब पसंद करते हैं। हम घर पर हों और लाइट मूड वाला कॉमेडी सीरियल चल रहा हो तो मजा ही आ जाता है। एक ऐसी ही सीरियल काफी हिट रहा है। इस सीरियल का नाम ‘भाभी जी घर पर हैं’ है। सीरियल में एक किरदार बहुत फेमस हुआ वो अंगूरी भाभी का है।

shilpa shinde

इस शो की पहली अंगूरी भाभी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बनी थीं। उनकी गांव की औरत वाली छवि ने तो शो को ही हिट कर दिया। वो भले ही अब शो में न हों लेकिन उनका किरदार आज भी वैसा ही है। क्या आपको पता है कि अंगूरी भाभी यानि शिल्पा ने शादी से ऐन मौके पर अपनी पीछे हटने का फैसला कर लिया था। आइए जानें इसकी वजह क्या है।

शो से घर-घर मिली पहचान

शिल्पा शिंदे इस समय 44 साल की हैं। उनका जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था। वैसे तो उन्होंने टीवी की दुनिया में साल 1999 में ही कदम रख दिया था। उनको स्टार प्लस के शो ‘भाभी’ से पहचान मिली। इस शो में उन्होंने निगेटिव रोल किया था। इसके बाद वो ‘कभी आये न जुदाई’ में भी नजर आईं।

शिल्पा मे संजीवनी, आम्रपाली जैसे नाटकों में भी अभिनय किया। मगर ‘भाभी जी घर पर हैं” के अंगूरी भाभी के रोल ने तो उनको घर-घर में फेमस कर दिया। उन्होंने देहाती महिला का रोल कर सबका दिल जीत लिया। अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन शो अब भी लगातार जारी है और दर्शक उनको मिस करते हैं।

इस एक्टर से होने वाली थी शादी

शिल्पा ने इस शो के बाद बिग बॉस 11 में भी जाने का फैसला किया। वो न सिर्फ गईं बल्कि विजेता बनकर भी लौटीं। इसके बाद तो उनके पास काम की कमी ही नहीं रह गई। टीवी लाइफ में इतनी हिट होने के बाद भी शिल्पा इस समय अकेली जिन्दगी गुजार रही हैं। वो 44 साल की उम्र में भी सिंगल हैं।

shilpa shinde and romit raj

ऐसा नहीं है कि उनके पास शादी का मौका नहीं आया था। साल 2009 में ही उनकी शादी मशहूर टीवी एक्टर रोमित राज से तय हो गई थी। शादी की सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। इसी बीच शादी से ऐन पहले उन्होंने टीवी एक्टर से शादी तोड़ दी थी। उनके इस फैसले ने सबको हैरान करके रख दिया था।

जानें क्यों शिल्पा ने तोड़ दी थी अपनी शादी

शादी तोड़ने के फैसले का उनके करीबियों ने विरोध भी किया था। लोगों ने उनको समझाया था कि उनकी शादी के लिए सही उम्र है लेकिन वो नहीं मानीं। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें शादी तोड़ने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी और एक्टर रोमित की सगाई हो चुकी थी।

शादी तोड़ने की वजह पर उन्होंने कहा कि वो उस समय काफी यंग हुआ करती थीं। उनका इरादा शादी के बंधन में बंधने का नहीं था। वो अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी तोड़ दी थी। वैसे रोमित के बाद भी उनकी लाइफ में खास इंसान आया था। फिर भी उन्होंने अकेले रहने का फैसला किया।

Back to top button