राजनीतिसमाचार

‘दादी, बाबा, पापा सबको जेल भेजो..सबने मां को मार डाला’…बेटियों ने खोला मां की हत्या का राज

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की मौत का मामला गरमा गया है। बेटियों ने ही मां की हत्या का राज सबके सामने खोल दिया है। उन्होंने सीधे-सीधे अपने दादा, दादी, पापा और ताऊजी के ऊपर मां की हत्या करने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगा दी है।

वहीं दूसरी ओर मृतक श्वेता के मायकेवालों ने भी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। उन्होंने श्वेता के पति, जेठ, सास और डीआईजी ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करवा दी है। मायकेवाले तो श्वेता का अंतिम संस्कार भी न करने पर अड़ गए थे। बाद में विधायक के समझाने पर वो माने।

बांदा जिले में सामने आई हत्या की वारदात

जिला पंचायत सदस्य श्वेता की हत्या का मामला यूपी के बांदा जिले से सामने आया है। श्वेता का मायका चित्रकूट में था। उनके भाई ओमकार सिंह ने ससुराल वालों पर ही बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति दीपक, ससुर राज बहादुर सिंह, सास पुष्ता और जेठ धनंजय सिंह उनको प्रताड़ित करते थे।

ओमकार सिंह का आरोप है कि ससुरालवाले उसको बेटा न होने का ताना देते थे। ससुर दूसरी शादी करने के लिए बेटे से कहा करता था। वहीं भाई ने ये भी कहा है कि श्वेता पर 50 लाख रुपये दहेज देने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। दहेज देने से इनकार करने पर ही ससुरालवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

26 अप्रैल को पति ने की थी खूब पिटाई

भाई ने बताया कि 26 अप्रैल को उसके जीजा दीपक ने बहन श्वेता की खूब पिटाई की थी। इसका पता लगते ही मायके से उसका छोटा भाई और बहन ससुराल गए थे। वहां उन लोगों ने दीपक को समझाने का प्रयास किया था। हालांकि तब जीजा ने उनको अपने पिता का रुतबा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे दी थी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि भाजपा नेता श्वेता सिंह का शव बुधवार को उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना के बाद से ही श्वेता का पति दीपक फरार हो गया था। हत्या की सूचना मिलते ही बीजेपी नेताओं में हड़कंप मच गया था। पूरे जिले में राजनीति गरमा गई थी।

बेटियां भी आगे आईं, लगाई न्याय की गुहार

अपनी मां की मौत के बाद अब श्वेता की बेटियां भी आगे आ गई हैं। दोनों बेटियों ने अपने ही घरवालों पर मां की हत्या का आरोप लगा दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उनकी बेटियां अदिति और गौरी ने योगी और मोदी से मां को इंसाफ दिलवाने की मांग की है।


वो रोते हुए कह रही हैं कि उनकी दादी, बाबा और बड़े पापा ने मिलकर उनकी मां की हत्या की है। वो कह रही हैं उनके पापा मां को रोज मारा करते थे। बच्चियां बोलीं कि दादा कहते थे उनको लड़का चाहिए, वो पापा से दूसरी शादी करने को कहा करते थे। बेटियों ने सबको गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

Back to top button