विशेष

एयर होस्टेस के चक्कर में बीवी को छोड़ बैठे थे फिरोज खान, पाकिस्तान ने कर दिया था बैन

बॉलीवुड के पहले काउबॉय के नाम से मशहूर अभिनेता फिरोज खान ने फिल्मों के जरिए खूब शोहरत कमाई थी। उन्होंने फिल्मों के कई दौर देखे थे। कभी वो चॉकलेटी हीरो बने थे तो कभी खतरनाक गुंडे के रूप में सामने आये थे। अपने दौर के सफल अभिनेताओं में फिरोज खान का नाम सबसे ऊपर था।

फिरोज खान रील लाइफ में जितने पॉपुलर थे, उतने ही रियल लाइफ में भी चर्चा में रहते थे। उनके बारे नें कई किस्से हैं। इनमें से एक किस्सा एयर होस्टसे और उनकी मोहब्बत का है। वहीं पाकिस्तान में उनकी एंट्री को ही बैन कर दिया गया था। आइए उनकी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

मैसूर में जन्मे थे फिरोज खान

फिरोज खान की 27 अप्रैल को पुण्यतिथि है। वो कर्नाटक के मैसूर शहर में जन्मे थे। उनका जन्म 25 सितंबर 1939 को हुआ था। उनके पिता भारत के नहीं बल्कि अफगानिस्तान के थे जो यहां आकर बस गए थे। वैसे वो मूलरूप से तनोली गजनी के निवासी थे। उनकी मां भी भारत की नहीं बल्कि ईरान की थीं।

feroz khan

फिरोज खान को बॉलीवुड में दबंग अभिनेता के रूप में जाना जाता था।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम दीदी था। इसी समय उनके करीब सुंदरी नामक युवती आई। दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। फरदीन और लैला खान इन्हीं दोनों की संतान हैं।

जब एयर होस्टेस पर आ गया दिल

फिरोज खान की लव लाइफ काफी उलझी हुई थी। वो शादीशुदा ही नहीं बल्कि दो बच्चों के पिता भी थे। इसी दौरान एक एयर होस्टेस पर उनका दिल आ गया था। फिरोज उसके प्यार में ऐसे पड़े कि अपनी बीवी और बच्चों को छोड़ दिया। इसके बाद वो एयर होस्टेस के साथ बेंगलोर में लिव इन में रहने लगे थे।

हालांकि फिरोज खान का एयर होस्टेस से भी रिश्ता नहीं चला। लंबे समय तक दोनों एक साथ रहे फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और इनका रिश्ता खत्म हो गया। वहीं पत्नी सुंदरी ने भी इनको तलाक दे दिया। फिरोज खान अभिनेत्री मुमताज से भी प्यार करते थे। बाद में बेटे फरदीन खान ने मुमताज की बेटी नताशा से शादी कर ली थी।

जानें क्यों पाकिस्तान में हो गए थे बैन

अब हम आपको बताते हैं कि फिरोज खान को पाकिस्तान ने क्यों बैन कर दिया था। असल में एक फिल्म ‘ताजमहल’ के प्रमोशन के लिए फिरोज पाकिस्तान गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान में न सिर्फ वहां की बुराई कर दी बल्कि भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा था कि भारत के मुसलमान तरक्की कर रहे हैं।

वहीं वो पाकिस्तान के लिए बोले थे कि ये देश भले इस्लाम के नाम पर बना था लेकिन यहां के हालात काफी बदतर हैं। लोग एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं। ये मामला साल 2006 का है और उनके इस बयान से नाराज होकर उस दौर के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने फिरोज खान की पाकिस्तान में एंट्री पर ही बैन लगा दिया था। साल 2009 में फिरोज खान का निधन हो गया था।

Back to top button