अध्यात्म

बिल्ली किचन में घुसकर दूध पी जाए तो शुभ होता है या अशुभ? जाने बिल्ली से जुड़ी रोचक मान्यताएं

‘बिल्ली’ दिखने में बड़ी ही क्यूट होती है। कई लोग इसे घर पर पालना भी पसंद करते हैं। वहीं गली-मोहल्लों में भी कई आवारा बिल्लियाँ घूमती हुई दिख जाती है। कई बार बिल्ली हमारा रास्ता काट लेती है तो कभी घर में घुसकर दूध पी जाती है। इस तरह की चीजों को लेकर समाज में कई मान्यताएं प्रचलित हैं।

बिल्ली की किसी चीज को शुभ माना जाता है तो किसी को अशुभ। ज्योतिष शास्त्र में तो बिल्ली को राहु की सवारी तक कहा गया है। ऐसे में आज हम आपको बिल्लियों से जुड़ी कुछ दिलचस्प मान्यताएं बताने जा रहे हैं। इसे पढ़ने के बाद आपके बिल्ली को लेकर सभी शक दूर हो जाएंगे।

बिल्ली से जुड़ी मान्यताएं

1. बिल्ली रास्ता काट जाए तो अशुभ होता है। ये बात सभी जानते हैं। लेकिन सच ये है कि हर बार बिल्ली के रास्ता काटने पर अशुभ नहीं होता है। जैसे यदि बिल्ली बाईं ओर से रास्ता काटते हुए दाईं ओर जा रही है तो ही इसे अपशकुन माना जाता है। बाकी अन्य दिशाओं से बिल्ली का आना और जाना अपशकुन नहीं माना जाता है।

2. बिल्ली यदि रास्ता काट भी जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप बस वहाँ थोड़ी देर रुक जाए। हाथ जोड़ अपने भगवान को याद करें। इसके बाद रास्ता पार कर लें। ऐसा करने से बिल्ली का अपशकुन खत्म हो जाएगा। फिर आप जिस काम से जा रहे थे उसमें कोई बाधा नहीं आएगी। साथ ही आप की यात्रा सुरक्षित रहेगी।

3. कई बार बिल्ली किचन में घुसकर दूध पी जाती है। इससे लोग नाराज हो जाते हैं। लेकिन आपको ऐसा होने पर खुश होना चाहिए। बिल्ली का दूध पीना एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है। घर में पैसों की आवक बढ़ने वाली है। धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होने वाली है।

4. दिवाली की रात यदि बिल्ली आपके घर आ जाए तो ये बेहद शुभ माना जाता है। इसका आना मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है। दिवाली पर घर में बिल्ली के घुसने से अचानक धन लाभ होता है। वहीं यदि बिल्ली घर में बच्चों को जन्म देती है तो भी ये शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है आपके घर ढेर सारी खुशियां आने वाली है।

5. कई लोग घर में बिल्ली पालते भी हैं। इन्हें पालना भी शुभ होता है। खासकर जिन लोगों की कुंडली में राहु ग्रह कमजोर होता है उन्हें बिल्ली जरूर पालनी चाहिए। इससे इस गृह का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। यदि कुछ बुरा होता है तो बिल्ली इसे अपने ऊपर ले लेती है। इसकी वजह ये है कि बिल्ली को राहु की सवारी भी माना जाता है।

6. यदि बिल्ली आपके घर के आसपास लड़ती है तो ये शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर पैसों से जुड़ी कोई समस्या आने वाली है। कोई बड़ा धन खर्च होने वाला है। ऐसे में आपको फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहिए।

7. बिल्ली की छींक को सुनना बड़ा शुभ माना जाता है। यदि आप कोई खास काम करने जा रहे हैं और बिल्ली छींक दे तो वह काम जरूर पूर्ण होता है। बिल्ली की छींक को सौभाग्य से जोड़कर भी देखा गया है। इसी तरह बिल्ली को पंजे से मुंह साफ करता देखने का मतलब है घर में मेहमान आने वाले हैं।

Back to top button