बॉलीवुड

परोपकार में भी बहुत आगे हैं साउथ के ये 5 सुपर स्टार्स, जानें कैसे करते हैं लोगों की मदद?

बॉलीवुड में इन दिनों साउथ स्टार्स का डंका बज रहा है। इनकी फिल्में एक के बाद एक नये रिकॉर्ड तोड़ते जा रही हैं। हाल ही कुछ फिल्मों को देखें तो इनमें पुष्पा हो या आरआरआर या फिर केजीएफ2, सबने करोड़ों का बिजनेस किया। वैसे साउथ के ये स्टार्स रियल लाइफ में भी सुपरहीरो हैं। इनके काम जानकर आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे।

एक्टर यश

केजीएफ फिल्म आने के बाद एक्टर यश काफी मशहूर हो गए। इसके बाद हाल ही में उनकी केजीएफ2 भी रिलीज हुई। फिल्म में उनकी धांसू एक्टिंग देखकर लोग दीवाने हो गए। आपको पता है कि वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर समाजसेवा करते हैं।

yash

उन्होंने मार्ग फाउंडेशन का गठन किया। इसके जरिए उन्होंने कर्नाटक में सूखे गांवों में पानी लाने का प्रयास किया। यहां के कोप्पल जिले में उन्होंने चार करोड़ रुपये की मदद से परियोजना शुरू की।

नागार्जुन

साउथ एक्टर नागार्जुन पहले से ही बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय रहे हैं। वो भी समाज सेवा के काम में बहुत आगे रहते हैं। उन्होंने तो एक जंगल को ही गोद ले लिया है। 1080 एकड़ का ये जंगल चेंगिचेरला में है जो हैदराबाद से थोड़ी दूर पर है।

nagarjuna

यहां पर वो एक शहरी पार्क बनवाने जा रहे हैं। इसका नाम वो अपने पिता के नाम पर रखने वाले हैं। इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए एक्टर ने सीएम निधि में 2 करोड़ रुपये डोनेट भी किये हैं।

पुनीत राजकुमार

पुनीत राजकुमार का भी नाम परोपकार में काफी आगे था। हालांकि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। हाल ही में उनका निधन हो गया था। फिर भी वो अपने पुण्य कार्यों की वजह से हमेशा ही याद आते रहेंगे।

puneeth rajkumar

पुनीत जब जीवित थे, तब वो 18 सौ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाते थे। इसके साथ ही वो कई अनाथालय का जिम्मा भी संभालते थे। वहीं उन्होंने गौशालाओं के लिए भी मदद की थी। वो अपनी आंखें तक दान कर गए थे।

महेश बाबू

परोपकारी एक्टर्स की लिस्ट में महेश बाबू का नाम भी आता है। उन्होंने तो दो गांवों को ही गोद ले लिया है। एक गांव तेलंगाना का सिद्धापुरम तो दूसरा आंध्र प्रदेश का बुर्लीपुरम है। एक्टर की जो भी कमाई होती है, उसका एक हिस्सा यहां भी लगता है।

mahesh babu

इतना ही नहीं महेश बाबू ने हील-ए-चाइल्ड संस्था के साथ भी हाथ मिलाया हुआ है। इस संस्था का काम उन बच्चों को चिकित्सा सुविधा देना है जो इसका खर्च नहीं उठा सकते हैं।

अल्लू अर्जुन

हाल ही में अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ के जरिए धूम मचाने वाले अल्लू अर्जुन भी परोपकार में किसी से कम नहीं हैं। वो करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। फिर भी अपने बर्थडे को खास अंदाज में मनाना पसंद करते हैं।

जहां दूसरे हीरो बर्थडे पर खूब धमाल करते हैं, वहीं अल्लू अर्जुन इस दिन को मानसिक बीमारी झेल रहे बच्चों के साथ मनाना पसंद करते हैं। वो बच्चों को आर्थिक रूप से हेल्प भी करते हैं। वहीं रक्त दान भी करते हैं।

Back to top button