समाचार

फ्रूटी देने के बहाने किया 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम ने रो-रोकर सुनाया अपना दर्द

यौन उत्पीड़न आज भी देश की एक बड़ी समस्या बनी हुई है। आए दिन हमे महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले यौन अपराध से जुड़े मामले देखने और सुनने को मिलते रहते हैं। हद तो तब हो जाती है जब लोग मासूम बच्चियों को भी नहीं छोड़ते हैं।

वहीं नाबालिग बच्चे भी अब यौन अपराध में लीन होने लगे हैं। ये स्थिति और भी गंभीर हो गई है। हमारी नई जनरेशन गलत दिशा में जा रही है। अब झारखंड (Jharkhand) के खूंटी (Khunti) का यह चौकाने वाला मामला ही ले लीजिए।

12 साल के लड़के ने किया 5 साल की मासूम से दुष्कर्म

खूंटी में एक 12 साल के लड़के पर 5 साल की बच्ची का कथित रूप से रेप करने का आरोप लगा है। बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया कि वह फ्रूटी लेने नजदीक की ही दुकान पर गई थी। यहां एक 12 साल का लड़का बैठा था। उसने बच्ची संग गलत हरकत की। तब दुकान पर उस लड़के के अलावा और कोई नहीं था। इस घटना के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने पूरी कहानी परिजनों को सुनाई।

बच्ची के परिजनों मासूम की आपबीती सुन दंग रहे गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि एक 12 साल का लड़का उनकी फूल सी मासूम बच्ची के साथ ऐसा भी कुछ कर सकता है। वह सीधा पुलिस के पास गए। फिर पुलिस के सामने ही उन्होंने 12 साल के लड़के पर रेप का आरोप लगाया। उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया। ऐसे में पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया और लकड़े को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने लगे।

पुलिस ने आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

इस मामले में पुलिस ने बीते रविवार (24 अप्रैल) रेप के आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया था। उससे पहले कुछ पूछताछ की गई। फिर केस दर्ज होने के बाद उसे रांची (Ranchi) के बाल सुधार गृह में भेजा गया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। उनका कहना है कि सबूत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी नाबालिग लड़के ने किसी मासूम की इज्जत लूटी हो। इसके पहले 20 अप्रैल को खूंटी में एक 11 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया था। बच्ची एक शादी समारोह में गई थी। जब वह लौट रही थी तो 6 नाबालिग लड़कों ने उसका रेप किया।

सभी आरोपियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। ये सभी स्कूल में पढ़ते हैं। यह घटना तोरपा प्रखंड में हुई थी। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था।

Back to top button