बॉलीवुड

सफल रहा एक्ट्रेस छवि मित्तल का कैंसर ऑपरेशन, सर्जरी के बाद अभिनेत्री का हो गया ये हाल

हाल ही में टीवी अभिनेत्री छवि मित्तल ने अपने फैन्स को हैरान करने वाली खबर दे दी थी। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैन्स भी सकते में आ गए थे। उन्होंने बताया था कि उनको कैंसर की गंभीर बीमारी हो गई है। ये कैंस उनके ब्रेस्ट में हो गया था। इस खबर को जानने के बाद सभी लोग आश्चर्य में थे।

छवि मित्तल को डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी सर्जरी करवाई। उनका ऑपरेशन करीब 6 घंटों तक चला। ये ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है। हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद अब एक्ट्रेस की हालत कैसी है, ये हर कोई जानना चाहता है। चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

फिट रहने वाली छवि को हो गया था कैंसर

छवि मित्तल की गिनती टीवी की फिट रहने वाली अभिनेत्रियों में होती है। वो जिम भी जाती हैं और अच्छा खाना भी खाती हैं। इसके बाद भी उनको ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। छवि को तो पता भी नहीं था कि वो इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनको किस्मत से समय रहते ही इस बीमारी के बारे में पता चला।


उनको जिम में कसरत करने के दौरान छाती में चोट लग गई थी। जब वो डॉक्टर के पास गईं तो उनकी छाती में गांठ महसूस हुई। इसके बाद डॉक्टर ने दूसरे टेस्ट करवाए और बायोप्सी की सलाह दी। रिपोर्ट में डॉक्टर का शक सही निकला। उनको ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। राहत की बात थी कि ये शुरुआती चरण में था।

सर्जरी से पहले करती नजर आईं डांस

छवि मित्तल ने अपनी बीमारी से लड़ने का हौसला बढ़ा लिया था। उन्होंने सर्जरी से पहले मायूस होने के बजाय खुश रहना सीख लिया। हॉस्पिटल में जब उनका ऑपरेशन होने जा रहा था, उससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक वीडियो भी अपलोड किया था। इसमें वो डांस करती नजर आ रही थीं। वीडियो काफी वायरल हो गया था।


इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी हिम्मत भी दिखाई थी। वहीं दूसरी ओर उनके फैन्स भी उनके जल्द ठीक होने की कामना करते नजर आ रहे थे। छवि ने अपने फैन्स की दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया था। उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही ठीक होकर दोबारा से फैन्स के पास आ जाएंगी।

जानें ऑपरेशन के बाद किस हाल में हैं छवि

छवि के ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला। इसके बाद वो कैंसर से मुक्त हो गई हैं। होश आने पर उन्होंने बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन से पहले अच्छे विचार लाने को कहा था। इसके बाद उन्होंने हेल्दी ब्रेस्ट के बारे में सोचना शुरू कर दिया था।


जब उनकी आंख खुली तो वो कैंसर से मुक्त हो चुकी थीं। हालांकि उनका कहना है कि उनकी ये यात्रा अभी लंबी है। छवि ने फैन्स से कहा कि अभी उनकी और प्राथनाओं की उनको जरूरत है। छवि ने कहा है कि वो ऑपरेशन के बाद काफी दर्द महसूस कर रही हैं। फिर भी वो ये कहती हैं कि उन्होंने बड़ी जंग जीत ली है।

Back to top button