बॉलीवुड

आलिया भट्ट नहीं, बेटे रणबीर की इनसे शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, जानें कौन है वो?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं। 14 अप्रैल के दिन दोनों ने शादी कर ली थी। उनके फैन्स भी दोनों की शादी के लिए काफी उत्साहित थे। उनकी शादी तो हो चुकी है लेकिन इसकी चर्चा अब भी जारी है। कभी उनका कोई वीडियो तो कभी कोई फोटो वायरल हो जाती है।

वैसे तो रणबीर कपूर और आलिया की शादी में सभी मेहमान मौजूद थे। बस रणबीर के पिता ऋषि कपूर नहीं रहे क्योंकि उनका देहान्त हो चुका है। क्या आपको पता है कि ऋषि कपूर आलिया से नहीं बल्कि किसी और से बेटे रणबीर की शादी करवाना चाहते थे। आप भी जानना चाहते हैं वो कौन है तो आइए आपको जानकारी देते हैं।

बॉलीवुड में खूब रही कपूर खानदान की शादी की धूम

कपूर खानदान की इस शादी का काफी इंतजार हो रहा था। ऋषि कपूर के न होने पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने ही शादी के सारे इंतजाम किए। 14 अप्रैल के दिन शादी हुई तो मेहमानों की खातिरदारी से लेकर सारे इंतजाम परफेक्ट हो गए थे। बॉलीवुड में हर ओर कपूर खानदान की इस शादी की ही चर्चा हो रही थी।

ranbir kapoor and alia bhatt

आलिया भट्ट भी शादी के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं। वो बचपन से ही रणबीर को पसंद करती थीं। बस अपने प्यार का इजहार उन्होंने कभी नहीं किया था। वहीं रणबीर को भी नहीं पता था कि आलिया उनको चाहती हैं। आखिरकार दोनों ने एक दूसरे की चाहत जानी और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर दिया।

रणबीर कपूर के रहे कई अफेयर

ऐसा नहीं है कि रणबीर कपूर की पहली पसंद आलिया भट्ट ही थीं। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। कई हीरोइनों के साथ तो उनका सीरियस अफेयर भी चला। इनमें दीपिका पादुकोण भी हैं। एक जमाने में दोनों एक दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। फिर रणबीर ने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया था।

दीपिका के बाद रणबीर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों का अफेयर तो शादी तक पहुंचने वाला था। फिर खबरें आईं कि नीतू कपूर को ये रिश्ता पसंद नहीं था। वहीं दूसरी ओर आलिया का नाम भी कई हीरोज के साथ जुड़ा। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इनमें से एक थे जिनके साथ आलिया के अफेयर की खबरें आई थीं।

जानें ऋषि कपूर किससे करवाना चाहते थे शादी

ऋषि कपूर का देहान्त हो गया है। इस वजह से वो तो शादी में नजर नहीं आए। फिर भी उनको फोटो पूरे समारोह में रखी रही। इसी फोटो के जरिए आलिया ने अपने ससुर का आशीर्वाद भी लिया था। ऋषि का पुराना ट्विट वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटे रणबीर की किसी दूसरे से शादी की बात कर रहे हैं।

दरअसल ये ट्विट मजाकिया था जो उन्होंने रणबीर और उनके बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी को लेकर किया था। उन्होंने 30 जून साल 2018 को एक फोटो शेयर की थी। इसमें मजाक में लिखा था कि ‘आप दोनों बेस्ट फ्रेंड्स, शादी के बारे में आप दोनों ने क्या सोच रखा है, अब वक्त आ गया है।’ उनके इस मजाक पर लोगों ने भी जमकर मजे लिए थे।

Back to top button