समाचार

‘सोते समय न्यूड वीडियो बनाता है मौलवी..अंडरगारमेंट्स भी ले जाता है’ बीवी ने बताई पति की करतूत

मध्य प्रदेश से हैरान करने वाला केस सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने मौलवी पति की करतूतों को उजागर कर दिया है। उसका कहना है कि वो लगातार उसको परेशान करता रहता है। बाथरूम में नहाने जाए या सोने जाए तो उसका न्यूड वीडियो बनाने लगता है। उसके अंडरगारमेंट्स को जादू-टोने के लिए लेकर जाता है।

पीड़ित महिला ने मौलवी के ऊपर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। वो रोजाना उसके साथ मारपीट करता है और तलाक देने की धमकी देता है। अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला तो पुलिस ने मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

साल 2010 में हुआ था दोनों का निकाह

ये मामला इंदौर शहर से सामने आया है। यहां बडवाली चौकी के निकट रहने वाले मौलवी का निकाह पीड़िता से 8 अप्रैल 2010 में हुआ था। शौहर उस समय जूना रिसाला मस्जिद में मौलवी था। महिला का कहना है कि शादी के बाद से उसका शौहर दहेज के लिए उसको परेशान करता रहता था। वो उसके घरवालों से प्लॉट और टाटा मैजिक की डिमांड करता था।

पीड़िता का कहना है कि उसका परिवार गरीब है। माता-पिता के 6 बच्चे और हैं जिनकी परवरिश भी उनको ही करनी है। इसी वजह से उसका परिवार मेरे शौहर की मांग पूरी नहीं कर सकता था। इसी वजह से वो पीड़िता से चिढ़ने लगा। पीड़िता ने बताया कि वो उससे बदसलूकी और मारपीट किया करता था।

सोते हुए बनाता है न्यूड वीडियो

38 साल की महिला का कहना है कि उसको न्यूड वीडियो बनाने का भी शौक है। इसी वजह से जब वो सोने जाती है तो जबरन उसको न्यूड वीडियो बना लेता है। फिर वो उस वीडियो को मुझे दिखाता है। इतना ही नहीं उसके अंडरगारमेन्टस भी बाहर जादू टोने के लिए लेकर जाता है। मारपीट का विरोध करो तो तलाक की धमकी देता है।

पीड़िता का कहना है कि वो 10-10 दिन तक उसको घर में बंद कर निकल जाता है। इतना ही नहीं उसको खाने के लिए भी कुछ नहीं देता है। 3 सालों से उसने पीड़िता को काफी परेशान कर दिया है। कुछ दिन पहले तो मौलवी ने पीड़िता को इतना पीटा कि उसके कूल्हे की हड्डी ही टूट गई थी।

बेडरूम से लेकर बाथरूम तक में लगे हैं कैमरे

पीड़िता ने मौलवी पति की कई और करतूतें भी बताई हैं। उसका कहना है कि शौहर ने बेडरूम से लेकर बाथरूम तक कैमरे लगा रखे हैं। वो दिन भर उसकी हर गतिविधि पर नजर रखता है। अगर वो कपड़े पहनने बेडरूम में आती है तो मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है। वहीं बाथरूम में नहाते हुए भी वीडियो बनाता है।

पीड़िता ने बताया कि वो मदरसे की लड़कियों के साथ भी गलत हरकत करते पकड़ा गया था। इसी वजह से उसको मस्जिद से भी निकाल दिया गया था। अब महिला ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए भी रिपोर्ट दर्ज की है। पीडिता के वकील का कहना है कि जल्द ही उसको भरण पोषण केस में नोटिस जारी होगा।

Back to top button