बॉलीवुड

पत्ते को टॉफी समझकर चबा रहा ये बच्चा अब है टॉप बॉलीवुड स्टार, नाम जानते ही खुश हो जाएंगे आप

बॉलीवुड में टॉप एक्टर्स के बचपन की कुछ फोटोज ऐसी हैं, जिनको देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। कई स्टार्स तो पहचान में ही नहीं आते हैं। अपने बचपन में बेहद क्यूट दिखने वाले स्टार्स अब बॉडी बिल्डर बन गए हैं। उनको देखकर लगता ही नहीं है कि वो इतने क्यूट भी कभी रहे होंगे।

आज हम आपको ऐसे ही एक स्टार किड से मिलवाने जा रहे हैं जो लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। वो बॉलीवुड के बड़े स्टार भी बन चुके हैं। उनके बचपन की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो पेड़ के पत्ते को ही टॉफी समझ बैठे हैं और उसी को चबाए जा रहे हैं। क्या आप पहचान सके कि ये स्टार कौन है।

ये है वो स्टार जिनका हो रहा जिक्र

उस स्टार के बचपन की फोटो देखकर अगर आप समझ नहीं सके कि ये कौन है तो चलिए हम आपकी समस्या दूर कर देते हैं। अरे ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेता राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन हैं। जी हां मासूमियत से पत्ता चबाने वाला बच्चा अब बॉलीवुड का टॉप हीरो ऋतिक रोशन बन चुका है।

hrithik roshan

ऋतिक रोशन किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। वो स्टारडम के मामले में अपने पिता से भी आगे निकल चुके हैं। बॉलीवुड के बड़े हीरो की बात होती है तो उनका नाम टॉप लिस्ट में जरूर आता है। उनकी स्टाइल हो, लुक्स हो, बॉडी या फिर डांस, यंग जेनरेशन सबको कॉपी करती है। वो बॉलीवुड के ट्रेंड सेटर माने जाते हैं।

‘कहो न प्यार है’ से की शुरुआत

hrithik roshan

ऋतिक इस समय 48 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म मुंबई में 10 जनवरी 1974 को हुआ था। उनके पिता अभिनेता राकेश रोशन और मां का नाम पिंकी है। एक्टर का बचपन अच्छा नहीं रहा। इसकी वजह उनके हकलाने के बीमारी थी जो उनको 6 साल की उम्र से लग गई थी। इस वजह से उनको पढ़ाई में काफी दिक्कतें हुईं।

उनको स्पीच थेरेपी दी गई थी और इसके बाद वो सामान्य बच्चे की तरह बोलने लगे। वैसे तो उन्होंने अपना करियर बाल कलाकार के रूप में फिल्म आशा से ही शुरू कर दिया था। फिर भी फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से उन्होंने हीरो के रूप में शुरुआत की। पहली ही फिल्म सुपर हिट साबित हुई और ऋतिक रातों-रात ही स्टार बन गए।

सुजैन से की शादी, रहे कई अफेयर

ऋतिक की कुछ यादगार फिल्मों की बात की जाए तो इनमें कोई मिल गया, कृष, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, लक्ष्य, गुजारिश और अग्निपथ हैं। पहली फिल्म की रिलीज से पहले ऋतिक मीडिया के सामने नहीं आते थे। वो अपने लुक्स को राज रखना चाहते थे। ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सुजैन खान से साल 2000 में शादी की थी।

hrithik roshan and sussanne marriage

हालांकि दोनों का रिश्ता 14 साल ही चल सका। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में उनसे तलाक ले लिया। इसके अलावा भी ऋतिक का नाम कई हीरोइनें से जुड़ा। इनमें कंगना रनौत के साथ उनके अफेयर ने तो उनको बदनाम भी कर दिया था। फिलहाल उनका नाम सबा आजाद के साथ जोड़ जाता है। वो अक्सर उनके साथ घूमते नजर आते हैं।

Back to top button