बॉलीवुड

‘सलमान खान ने मुझे नहीं बनाया, मैं सेल्फ मेड’..जानें किस बात पर भड़की मलाइका ने दिया था ये बयान

बॉलीवुड में आइटम नंबर क्वीन की जब भी बात होती है, एक नाम जरूर सामने आता है। वो नाम मलाइका अरोड़ा का है। मलाइका को अक्सर आपने डांसिंग शोज में जरूर देखा होगा। वो बेहतरीन डांसर हैं, इसके साथ ही वो एक्टिंग भी अच्छी कर लेती हैं। मलाइका अक्सर चर्चा में भी रहा करती हैं।

कभी अपने तलाक को लेकर तो कभी अर्जुन कपूर से अफेयर की वजह से उनका नाम सुर्खियों में रहता है। कुछ समय पहले भी उनका एक बयान काफी सुर्खियों में रहा था। क्या आपको पता है उन्होंने कहा था कि सलमान खान ने मुझे नहीं बनाया. मैं सेल्फ मेड हूं। आखिर किस वजह से वो भड़क गई थीं। आइए जानते हैं।

1998 में हुई थी अरबाज खान से शादी

malaika arora and arbaaz khan

मलाइका अरोड़ा कभी मॉडलिंग किया करती थीं। अपने छोटे कद की वजह से उनको परेशानी होती थी। फिर भी उन्होंने मॉडलिंग में अपना सिक्का जमा लिया था। इसी बीच उनका कनेक्शन खान फैमिली के बेटे अरबाज खान से हो गया। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों ने साल 1998 में शादी भी कर ली थी। इसके बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम अरहान खान है। ये शादी करीब 19 साल तक चली। इसकी बीच मलाइका की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। कहा जाता है कि उनकी ही वजह से अरबाज खान और मलाइका के बीच तलाक हो गया था।

सलमान खान हो गए थे नाराज

कहा जाता है कि अपनी भाभी और अर्जुन कपूर के अफेयर की वजह से सलमान खान दोनों से नाराज हो गए थे। खबरें आई थीं कि सलमान ने अर्जुन कपूर को फिल्में मिलने से रोक लगवाने की कोशिश भी की थी। हालांकि बोनी कपूर के बेटे होने की वजह से अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर बच गया।

malaika arora and arjun kapoor

अर्जुन और मलाइका की उम्र में काफी अंतर है। मलाइका जब शादीशुदा थीं, तब भी अर्जुन छिप छिपकर उनसे मिलने आते थे। दोनों के संबंध तब ही से थे। हालांकि तलाक के बाद मलाइका ने खुलकर अर्जुन कपूर को अपना लिया। अब दोनों अक्सर साथ ही देखे जाते हैं। वहीं अरबाज भी जॉर्जिया को गर्लफ्रेंड बना चुके हैं।

malaika arora

जानें क्यों सलमान को लेकर दिया था बयान

मलाइका अरोड़ा वैसे को पब्लिक में कम ही बयान देती हैं। फिर भी उन्होंने अपने देवर सलमान खान को लेकर बयान दिया था जिसने खलबली मचा दी थी। दरअसल राखी सावंत ने उनके लिए बयान दे दिया था जिससे मलाइका भड़क गई थीं। राखी ने कहा था कि मलाइका खान फैमिली से थीं, इसलिअ उनको आइटम गर्ल नहीं कहा गया।

salman khan

इस बयान पर मलाइका ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान खान ने मुझको नहीं बनाया, मैं सेल्फ मेड हूं। इतना ही नहीं मलाइका का ये भी कहना था कि अगर उन्होंने ही मुझे बनाया होता तो सलमान की हर फिल्म में उनको आइटम नंबर मिलना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान के साथ छैया-छैया गीत के जरिए दर्शकों में अलग पहचान बना ली थी। इसके बाद से ही उनका करियर हिट हो गया था।

Back to top button