समाचार

धोनी की पत्नी ने झारखंड में बिजली कटौती से परेशान हो कर किया ट्वीट: क्या 2 साल से सो रही सरकार.

झारखंड में बिजली कटौती की समस्या से राज्य के लोग काफी परेशान हैं। झारखंड में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी परिवार सहित रहते हैं। बिजली कटौती से उनकी पत्नी साक्षी काफी परेशान हैं। इसी परेशानी के चलते उन्होंने ट्वीट के जरिए पूछा है कि राज्य में ये परेशानी कब तक चलेगी, इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है।

साक्षी ने किया ट्वीट

हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने झारखंड में बिजली संकट को लेकर सवाल उठाया है। फिलहाल साक्षी का यह ट्वीट लंबे समय बाद आया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि झारखंड में पावर कट कितनी बड़ी समस्या है।

साक्षी धोनी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘झारखंड के एक करदाता के रूप में, मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम ऊर्जा की बचत करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं!’


2 साल पहले भी किया था ट्वीट

बता दें कि इस ट्वीट से पहले भी उन्होंने तकरीबन दो साल पहले झारखंड में बिजली कटौती को लेकर ट्वीट किया था। उस वक्त भी उन्होंने बिजली कटौती को लेकर सवाल किया था और कहा था कि राज्य में तकरीबन 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाती है। फिलहाल साक्षी के ट्वीट को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने लंबे समय से झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अभी तक कुछ नहीं किया जा सका है।


लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे तापमान के कारण बढ़ रही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं दिन में कई राज्यों में गर्म हवाओं के चलने के कारण लोग घरों में खुद को बंद करने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का सबसे बड़ा सहारा बिजली होती है। जिससे की घर के अंदर चलने वाले पंखे, कूलर और एसी से उन्हें राहत मिलती है। लेकिन बिजली कटौती के चलते लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

Back to top button