दिलचस्प

हेवी वीडियोग्राफर निकला बच्चा, शादी में अजीब-अजीब पोजीशन में बनाया Video, देखकर छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज की भरमार है। इनमें डांस और फनी वीडियोज सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। लेकिन जब डांस और फन इन दोनों का मिक्सर आपके सामने परोस दिया जाए तो वीडियो जबरदस्त हिट होगा। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं इस वीडियो को देख आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

शादी में बच्चे ने मचाई धूम

आज की जनरेशन के बच्चे कुछ ज्यादा ही एडवांस होते हैं। आप उन्हें जो भी काम दो वह अपनी टेढ़ी अक्कल जरूर लगा देते हैं। फिर इस सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के जमाने में वे भी बड़े एक्सपर्ट हो गए हैं। आजकल हर बच्चे के पास स्मार्टफोन मिल जाता है। अधिकतर बच्चे मोबाइल मिलने पर गेम खेलने में महारत हासिल करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे से मिलाने जा रहे हैं जो मोबाइल से अव्वल दर्जे का वीडियोग्राफर बनने का प्रयास कर रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्छा बड़ी ही हेवी वीडियोग्राफी करता नजर आ रहा है। ये वीडियो किसी शादी समारोह का लगता है। इसमें बहुत से लोग बड़े जोश से नाच रहे होते हैं। इन सबके बीच ये बच्चा हाथ में मोबाइल लिए कैमरे से वीडियो बनाता है। लेकिन इसका वीडियो बनाने का अंदाज सबसे जुदा होता है। इसे देख बहुत हंसी आती है।

विचित्र अंदाज में शूट किया वीडियो

बच्चा अलग अलग पोजीशन में बैठकर और यहां तक कि जमीन पर लेटकर भी वीडियो शूट करता है। उसका वीडियो शूट करने का ये अंदाज देख लोगों की हंसी छूट जाती है। वह ऐसा करते हुए बड़ा ही अजीब लगता है। इस पूरे नजारे को वहीं शादी में मौजूद एक अन्य शख्स कैद कर लेता है।

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @ekkarahul_dj नाम के यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘हैवी कैमरामैन’। वहीं कमेंट्स करने वाले भी लड़के को ‘हैवी वीडियोग्राफर’ का टैग दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है “बच्चा सच में एक हैवी वीडियोग्राफर है।” फिर दूसरा कमेन्ट आता है “ये लड़का आगे चलकर शादियों के मस्त वीडियोज बनाएगा।” एक और कमेन्ट लिखा जाता है “ये बहुत ही फनी है। मैं अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूँ।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Ekka (@ekkarahul_dj)

वैसे आप लोगों को बच्चे का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। वैसे आपका तो पता नहीं लेकिन हमे मौका मिले तो हम इस बच्चे को अपनी शादी में जरूर बुलाएं। माहौल मस्त हो जाएगा।

Back to top button