बॉलीवुड

रवि किशन पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई की मौत से उबरे नहीं थे..अब मां के लिए आ गई बुरी खबर

मशहूर अभिनेता रवि किशन के हुनर से कौन वाकिफ नहीं है। वो हिन्दी, भोजपुरी से लेकर साउथ की फिल्मों में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। एक्टिंग के बादशाह रवि किशन अब राजनीति में भी उतर गए हैं। वो सांसद हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति का ककहरा भी सीखते हुए नजर आ रहे हैं।

वैसे रवि किशन की किस्मत इन दिनों काफी खराब चल रही है। उनके दुख कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में उनके बड़े भाई की मौत हो गई थी। इस गम से रवि उबर भी नहीं सके थे कि फिर उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। अब उनकी मां को लेकर बहुत बुरी खबर आ गई। इससे रवि पूरी तरह से टूट गए हैं।

हाल ही में भाई ने कहा था दुनिया को अलविदा

रवि किशन ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी। इन फिल्मों में रवि का सिक्का चल गया और वो सुपर स्टार बन गए। इसके बाद उनको हिन्दी फिल्मों के ऑफर भी आने लग गए। यहां भी रवि ने कमाल कर दिया। उनको कई फिल्मों में एक्टिंग करने का मौका मिला। फिर उन्होंने साउथ फिल्मों का भी रुख कर लिया।

राजनीति में अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रवि किशन का समय अभी बहुत मुश्किल में चल रहा है। अभी कुछ समय पहले ही उनके बड़े भाई रमेश शुक्ला की मौत हो गई थी। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। इस गम को उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर भी किया था।

एक बार फिर आ गई बहुत बुरी खबर

रवि किशन अभी भाई की मौत के गम में ही डूबे हुए थे कि एक और बुरी खबर उनके सामने आ गई। इस बार खबर उनकी मां को लेकर है। रवि की मां को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया है। जी हां इस बात की खबर खुद उन्होंने ही सोशल मीडिया पर दी है। वो अपनी मां को लेकर काफी परेशान हो गए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट में लिखा है ‘पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रिय जनो का स्वास्थ्य की समस्याओ से लगातार संघर्ष चल रहा है l वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई है जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है l महादेव कृपा करें, माता जी जल्द स्वस्थ हो’।

52 साल के हैं रवि किशन

रवि किशन का जन्म मुंबई में हुआ था। वो इस समय 52 साल के हैं और 17 जुलाई 1969 को जन्मे थे। उनकी पत्नी का नाम प्रीति किशन है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम रिवा किशन है। रवि इस समय भाजपा के साथ राजनीति कर रहे हैं। उनको पार्टी ने गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतारा था। वो अब यहां से सांसद हैं।

रवि की मां की बीमारी सुनने के बाद उनके फैन्स भी परेशान हो गए हैं। सब दुआ कर रहे हैं कि उनकी मां की तबीयत जल्द ठीक हो जाए। रवि की मां इस समय टाटा अस्पताल मुंबई में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Back to top button