बॉलीवुड

अमिताभ नहीं, इस एक्टर के प्यार में दीवानी हो गई थीं रेखा, घर जाकर किया था शादी के लिए प्रपोज

फिल्मी दुनिया में सदाबहार हीरोइनों का जब भी जिक्र होता है, एक नाम लिस्ट में जरूर आता है। वो नाम अभिनेत्री रेखा का है। रेखा अपने जमाने की टॉप हीरोइनों में शुमार थीं। उनके फिल्म में होने का मतलब ही फिल्म का हिट होना था। रेखा ने शुरुआत से ही कामयाबी का दामन नहीं छोड़ा।

rekha

हालांकि जितनी सक्सेस उनको रील लाइफ में मिली, रियल लाइफ में उतना ही दर्द उनको नसीब हुआ। कभी वो अमिताभ बच्चन से प्यार करती थीं। दोनों शादी करने वाले थे लेकिन फिर जुदा हो गए। क्या आपको पता है कि वो अमिताभा से ज्यादा एक दूसरे एक्टर के प्यार में दीवानी हो गई थीं। चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

अमिताभ और रेखा का अफेयर

बॉलीवुड में सबसे फेमस अफेयर का नाम जब भी आता है, अमिताभ और रेखा के अफेयर का जिक्र जरूर होता है। दोनों ही एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। फिर अमिताभ ने रेखा से अपनी राहें जुदा कर लीं। उन्होंने जया भादुरी से शादी कर ली और रेखा को हमेशा के लिए अकेला छोड़कर चले गए।

amitabh and rekha silsila

वहीं रेखा भी अमिताभ से बिछड़कर दर्द में चली गई। उनकी लव स्टोरी इतनी मशहूर थी कि दोनों के ऊपर सिलसिला जैसी मूवी भी बन गई। वैसे तो दोनों के अलग होने की कई वजहें मीडिया में सामने आईं। फिर भी आज तक कोई ये नहीं समझ पाया कि अमिताभ बच्चन ने रेखा से खुद को क्यों अलग कर लिया था।

इस एक्टर की दीवानी हो गई थीं रेखा

अमिताभ के बाद रेखा का दिल एक और मशहूर एक्टर पर आ गया था। वो उनके प्यार में दीवानी हो गई थी। वो कोई और नहीं बल्कि राज बब्बर हैं। जी हां उस दौरान राज और रेखा दोनों ही दर्द में जी रहे थे। ऐसे में दोनों एक दूसरे का सहारा बन गए थे। दोनों इसी दौरान काफी करीब भी आ गए थे।

smita patil raj babbar

दरअसल राज बब्बर ने नादिरा बब्बर को छोड़कर स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी। जब दोनों का पहला बच्चा प्रतीक हुआ। इसके कुछ दिनों बाद ही स्मिता की मौत हो गई। राज उनकी मौत का गम भुला नहीं पा रहे थे। वहीं रेखा का दिल भी अमिताभ ने तोड़ दिया था। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे के गम के साथी बन गए।

नंगे पैर रोते हुए गई थी घर से बाहर

रेखा को राज बब्बर धीरे-धीरे पसंद आने लगे। उन्होंने राज के रूप में अपना जीवन साथी दिखने लगा। वो दीवानों की तरह उनसे प्यार करने लगी थीं। जब उनसे रहा नहीं गया तो रेखा ने बड़ा फैसला लिया। वो सीधा राज बब्बर के घर गईं और उनको शादी के लिए प्रपोज कर दिया। हालांकि राज ने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया।

rekha mukesh

उनके इनकार से रेखा को इतना गहरा सदमा लगा कि वो नंगे पैर ही रोते हुए उनके घर से सड़क पर दौड़ने लगी थीं। इस बात को बॉलीवुड मैगजीन ने छापा भी था। इसके बाद रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से 1990 में शादी की थी। सिर्फ 9 महीने के बाद ही उनके पति की मौत हो गई। तबसे रेखा अकेले ही जीवन गुजार रही हैं।

Back to top button