बॉलीवुड

पहली बार रसोई में तोरई बनाती दिखीं आलिया भट्ट, सब्जी काटना तक नहीं आया- देखें मजेदार वीडियो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूजे के हो गए हैं। 14 अप्रैल को दोनों विवाह के अटूट बंधन में बंध गए और सात जन्मों के लिए एक हो गए हैं। आलिया और रणबीर की शादी का उनके फैन्स को काफी समय से इंतजार था। आखिरकार दोनों ने फैन्स का दिल भी नहीं तोड़ा और एक दूसरे से शादी भी कर ली।

शादी के बाद से ही इन दोनों की कई फोटोज वायरल हो रही हैं। कुछ फोटोज उनकी शादी से जुड़ी हैं, तो कुछ उनके रिसेप्शन की फोटोज भी हैं। वहीं कुछ पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें से एक वीडियो है जिसमें आलिया तोरई की सब्जी बनाती हुई नजर आ रही हैं।

2 साल पुराना है वीडियो

मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अब कपूर फैमिली का हिस्सा बन चुकी हैं। उनको नीतू सिंह अपनी बहू बनाकर ले आई हैं। इसी वजह से आलिया अब भी खूब चर्चा में चल रही हैं। उनके वापस काम पर लौटने की फोटो हाल ही में वायरल हुई थी। इसमें वो बिना मंगलसूत्र के नजर आई तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

आलिया से जुड़े कुछ पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनमें से एक 2 साल पुराना वीडियो भी है जब आलिया रसोई में दिखाई दे रही हैं। वो इस वीडियो में सब्जी बना रही हैं। उन्होंने पहली बार तोरई की सब्जी पर हाथ आजमाने का प्रयास किया। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सब्जी काटना तक नहीं आया

इस वीडियो में आलिया अकेली नहीं हैं। बल्कि उनको सब्जी बनाने में मदद करने के लिए शेफ दिलीप पंडित मौजूद थे। आलिया ने इस दौरान जुकिनी यानि तोरई की सब्जी बनाने का फैसला किया। उन्होंने इसे दक्षिण भारतीय स्टाइल में बनाने की सोची। इसके लिए उन्होंने शेफ दिलीप की मदद ली। वो उनके पर्सनल शेफ हैं।

सबसे मजेदार हिस्सा वो है जब आलिया को पता ही नहीं था कि सब्जी को काटा कैसे जाता है। वो बार-बार शेफ से इस बारे में पूछती रहीं कि इसे कैसे काटते हैं। फिर जाकर शेफ की मदद से सब्जी कट पाती हैं। अंत में शेफ से पूछा जाता है कि सब्जी कैसी बनी तो वो बोलते हैं कि सब्जी अच्छी बनी है।

बहुत नपा-तुला और सिंपल खाना खाती हैं आलिया

आलिया भट्ट अपनी डाइट को लेकर बहुत सावधान रहती हैं। वो बहुत नपा तुला और सिंपल खाना ही पसंद करती हैं। उनकी असिस्टेंट ने आलिया की डाइट के बारे में बताया था। कैरल ने कहा था कि वो दाल-चावल और तड़का दही चावल खाना पसंद करती हैं। ज्यादा स्पाइसी खाने से वो दूरी बनाकर रखती हैं। इसी वजह से वो स्लिम भी दिखती हैं।

वैसे आलिया अब कपूर परिवार की बहू बन गई हैं। कपूर खानदान खाने पीने का काफी शौकीन है ये बात तो सभी जानते हैं। ऐसे में उनको अपनी डाइट के लिए ज्यादा होशियार रहने की जरूरत होगी। फिलहाल तो शादी के बाद आलिया और रणबीर दोनों ही काम में बिजी हो गए हैं। रणबीर ‘एनिमल’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं आलिया के पास अपने बड़े प्रोजेक्टस हैं।

Back to top button