बॉलीवुड

इंडियन आइडल फेम सायली ने बॉयफ्रेंड धवल के साथ लिए सात फेरे, खूब जंची महाराष्ट्रीयन दुल्हन

इंडियन आइडल 12 फेम पॉपुलर सिंगर सायली कांबले शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ विवाह रचा लिया है। सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। हर कोई कपल को शादी की बधाइयां दे रहा है।

महाराष्ट्रियन दुल्हन के रूप में खूब जंची

सायली ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की है, महाराष्ट्रीयन स्टाइल में दुल्हन के रूप में वो खूब जंची। फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी में सायली दुल्हन के रूप में आईं। उन्होंने साड़ी के साथ बैंगनी रंग की शॉल कैरी करके अपने ब्राइडल आउटफिट को कंप्लीट किया। साड़ी के साथ सायली के डबल लेयर्ड नेकपीस, डिजाइनर कमरबंद और ग्रीन कलर की चूड़ियां उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

दुल्हन की जोड़े में सायली काफी खुश नजर आ रही हैं सिंगर के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। धवल भी दूल्हे बनकर काफी जंच रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सायली और धवल की वरमाला की रस्म होते हुए देखी जा सकती है। दोनों प्यार से एक दूजे की आंखों में देखते हुए एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। वीडियो में दोनों की स्माइल देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सायली और धवल के लिए ये पल कितना खास और यादगार है।

वहीं, शादी की कुछ वायरल फोटोज में सायली और धवल मंडप पर बैठकर शादी की रस्में पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में आप देख सकते हैं कि धलव घोड़ी पर बैठकर कितने शाही अंदाज में अपनी दुल्हनिया सायली को लेने आ रहे हैं। सायली और धवल की शादी की हर तस्वीर और वीडियो बेहद खास और यादगार है।

Back to top button