बॉलीवुड

जब लड़कियों के चक्कर में सैफ अली खान की हो गई थी पिटाई, पत्नी अमृता से मांगनी पड़ी थी माफी

बॉलीवुड में कभी डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सैफ अली खान अब बेजोड़ अभिनेता के रूप में पसंद किये जाते हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपने करियर को संभाला और इसे नई ऊंचाई पर ले गए। समय के साथ पहले से ज्यादा हैंडसम हो चुके सैफ अब निगेटिव रोल्स भी करने लगे हैं।

saif ali khan

सैफ अली खान बॉलीवुड के बेहद चर्चित हीरो रहे हैं। उनकी शादियों के किस्से हों या बच्चों के, हमेशा ही उनका जिक्र होता रहा है। वैसे क्या आपको पता है कि वो लड़कियों के चक्कर में मार खा चुके हैं। उनको पत्नी अमृता सिंह से इस बात के लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी। चलिए हम आपको वो दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी से जुड़ा है किस्सा

ये किस्सा साल 1994 का है। उस समय सैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी काफी हिट हो गई थी। अक्षय लीड रोल में रहते थे तो सैफ उनके सहायक के रोल में दिखा करते थे। इन दोनों की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। देखते ही देखते फिल्म सुपरहिट हो गई।

इसके बाद से अक्षय और सैफ का करियर ग्राफ भी अचानक उछाल मारने लगा। फिल्म को मिली सफलता की वजह से सैफ काफी खुश हो गए थे। वो अपनी सक्सेस को इन्जॉय करना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने प्लान बनाया कि फिल्म की सक्सेस के बाद कहीं किसी क्लब में पार्टी की जाए।

पार्टी करने पहुंचे, हो गई पिटाई

सैफ ने एक क्लब को पार्टी के लिए चुना। वो काफी खुश थे और क्लब में पार्टी के दौरान उनकी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद थीं। वहां पार्टी चल रही थी। इस क्लब में कुछ लड़कियां भी आई हुई थीं। वो सभी अपने-अपने ब्वॉयफ्रेडों के साथ वहां डांस कर रही थीं। इसी बीच लड़कियों ने सैफ को पहचान लिया और डांस करने की जिद करने लगीं।

हालांकि लड़कियों की जिद के बाद भी सैफ ने उनके साथ डांस करने से मना कर दिया। इसी बीच उन्होंने लड़कियों के साथ खड़े उनके ब्वॉयफ्रेंडों से भी उनको समझाने को कहा। इतने में एक लड़का भड़क गया और उसने सैफ के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया।

वहां मार खाने के बाद भी सैफ ने कोई पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी। बाद में अमृता सिंह से भी उन्होंने माफी मांगी। उनको लगा था कि अमृता को उनकी वजह से शर्मिंदा होना पड़ा।

अमृता को तलाक देकर करीना से शादी

सैफ अली खान ने अमृता सिंह से लव मैरिज की थी। वो उनसे उम्र में काफी बड़ी थी। फिर भी उन्होंने अमृता को अपना लिया था। दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। बाद में दोनों के बीच दरार आ गई और उन्होंने अमृता सिंह को तलाक दे दिया। इसके बाद उनकी जिन्दगी में करीना कपूर आ गईं।

saif ali khan and kareena kapoor

करीना और सैफ के दिल मिल गए। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि पहले कपूर खानदान इस शादी के लिए राजी नहीं था। बाद में परिवार मान गया और दोनों ने ब्याह रचा लिया। अब दोनों खुशी-खुशी रहते हैं। दोनों के दो बेटे हैं। इनमें तैमूर बड़ा बेटा है और वो अभी से सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।

Back to top button