बॉलीवुड

एक्ट्रेस नीलम की मोहब्बत में पागल थे बॉबी देओल, इस वजह से नहीं हो पाई थी दोनों की शादी

लंबे बाल, क्यूट स्माइल और लंबा कद, अभिनेता धर्मेन्द्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो छा गए थे। उनकी फिल्म बरसात ने तो लड़कियों को उनका फैन बना दिया था। उनके नीले चश्मे को लड़के खूब कॉपी किया करते थे। एक जमाने में बॉबी ट्रेंड सेटर हुआ करते थे।

neelam kothari

फिर अचानक उनके करियर का ग्राफ गिरने लगा। एक समय तो ऐसा आया कि वो फिल्मी पर्दे से पूरी तरह से गायब हो गए। कई साल बाद उन्होंने फिर वापसी की है। उनकी आश्रम वेबसीरीज ने धूम मचा दी है। क्या आपको पता है कि वो एक्ट्रेस नीलम से पागलों की तरह प्यार करते थे। जानें फिर दोनों की शादी क्यों नहीं हो सकी थी।

दमदार कमबैक की खूब हो रही है तारीफ

बॉबी देओल ने अपनी पहली ही फिल्म से सुपर स्टार का दर्जा हासिल कर लिया था। उनकी बरसात, बादल से लेकर बिच्छू कई फिल्में हिट रहीं। बॉबी को देखकर लगता था कि वो अगले सुपर स्टार होने जा रहे हैं। फिर अचानक ही उनके करियर पर ब्रेक लग गया था। उनको फिल्में मिलनी ही बंद हो गईं।

धीरे-धीरे वो बॉलीवुड से दूर चले गए। खबरें आईं कि अपनी असफलता के दिनों में वो शराब में डूबे रहते थे। वो काफी डिप्रेशन में चले गए थे। हालांकि उन्होंने एक बार फिर वेब सीरीज आश्रम के जरिए लोगों की तारीफें लूटनी शुरू कर दी। उनकी दमदार एक्टिंग को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

नीलम से करते थे दीवानों की तरह प्यार

बॉबी देओल जब फिल्म जगत का चढ़ता सितारा थे, उस समय उनका दिल भी एक हीरोइन के लिए धड़कने लगा था। वो उस जमाने की बहुत खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम थीं। बॉबी देओल नीलम से बेइंतहा प्यार करते थे। वो उनके प्यार में दीवानों की तरह हो गए थे। बॉबी नीलम को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते थे।

neelam kothari and bobby deol love story,

ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॉबी ही नीलम से प्यार किया करते थे। बल्कि एक्ट्रेस नीलम को भी बॉबी देओल से प्यार हो गया था। दोनों ही एक दूसरे के साथ वक्त बिताया करते थे। उनका अफेयर पूरे बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहता था। उनका मिलना-जुलना भी काफी आम हो गया था। हालांकि दोनों की शादी नहीं हो सकी।

जानें क्यों नहीं हो सकी दोनों की शादी

अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि बॉबी और नीलम जब एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, फिर दोनों की शादी क्यों नहीं हो पाई थी। इसकी वजह उनके पिता धर्मेन्द्र थे। बॉबी अपने पिता की कोई बात नहीं टालते हैं। जब बॉबी ने अपने पापा से कहा कि वो नीलम से शादी करना चाहते हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

neelam kothari and bobby deol

धर्मेन्द्र को पसंद नहीं था कि उनके बेटे किसी फिल्मी हीरोइन से शादी करें। इसी वजह से उन्होंने नीलम से बॉबी की शादी से साफ इनकार कर दिया था। पापा ने मना कर दिया तो बॉबी ने भी नीलम से शादी की जिद छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अपनी मोहब्बत से दूरियां बनानी शुरू कर दी थीं। फिर 5 साल लंबा दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Back to top button