बॉलीवुड

35 के हुए सिंगर अरिजीत सिंह, सलमान खान से पंगे से लेकर अंडरवर्ल्ड की धमकी तक, ऐसी रही लाइफ

कहते हैं एक असली सिंगर वही होता है जिसकी आवाज में इमोशन हो। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज में वह जादू है जिसे सुन लोग भावुक हो जातते हैं। खासकर दर्दभरे गानों में उन्होंने महारत हासिल कर रखी है। अरिजीत आज (25 अप्रैल) अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने वाले हैं।

बॉलीवुड का सफर

अरिजीत सिंह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनका जन्म भी 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जिअगंज अजीमगंज शहर में हुआ था। अरिजीत शुरुआत से बहुत सीधे-साधे और शांत स्वभाव के थे। उन्होंने अपना करियर सिंगिंग टैलेंट शो ‘इंडियन आइडल’ में बतौर प्रतिभागी शुरू किया था। हालांकि वे इस शो का ताज अपने नाम नहीं कर पाए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपना संघर्ष जारी रखा।

अरिजीत को 2011 में ‘मर्डर 2’ में गाने का मौका मिला। फैंस को उनके गाने बड़े पसंद आए। फिर उन्होंने आशिकी 2 में गाया। इसने उनकी लोकप्रियता को सातवे आसमान पर पहुंचा दिया। आज शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे अरिजीत के गए गाने पसंद नहीं आते हैं। लोग उनके गानों को बड़े चाव से सुनते हैं। उनमें खो जाते हैं। यू ट्यूब पर भी उनके गानों को तगड़े व्यूज मिलते हैं।

सलमान खान से कहासुनी

अरिजीत सिंह और सलमान खान की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है। इनकी दुश्मनी की शुरुआत गिल्ड अवॉर्ड शो में हुई थी। तब अरिजीत अवॉर्ड लेने स्टेज पर आए थे। यहां सलमान ने उनके कपड़ों पर कुछ कमेन्ट कर दिया था। इस पर अरिजीत ने पलटवार कर कहा ‘आप ने तो लोगों को सुला दिया।’ इसके बाद सलमान बोले ‘ तुम ऐसा गाना गाओगे तो लोगों को नींद आएगी ही’। बस इस कहासुनी के बाद से दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर करना स्टार्ट कर दिया।

2 शादी, 1 तलाक

अरिजीत सिंह ने अपनी लाइफ में दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। ये शादी 2013 में हुई थी। अरिजीत ने स्टेज शो की अपनी को-कंटेस्टेंट शादी रचाई थी। हालांकि शादी के एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी की कोई फोटो भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है।

इस तलाक के बाद अरिजीत ने 2014 में अपनी बचपन की दोस्त कोयल से शादी रचा ली। खास बात ये है कि कोयल की भी ये दूसरी शादी थी। उनका तो पहली शादी से एक बच्चा भी है। हालांकि इसके बावजूद कपल साथ में सुखद जीवन बीता रहा है।

5 करोड़ की फिरौती, अंडरवर्ल्ड की धमकी

स्टारडम के जहां कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। अरिजीत सिंह जब अपने करियर के पीक पर थे तब उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी। दरअसल उनसे 5 करोड़ रुपए की फरौती मांगी गई थी। इसकी शिकायत सिंगर ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की थी। उन्होंने बताया कि रवि पुजारी उनसे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा है। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो फ्री में दो शो करने प्रेशर डाल रहा है। यह 2015 की बात है।

Back to top button