राशिफल

Rashifal 25 April: भोलेनाथ की कृपा से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा, सेहत अच्‍छी रहेगी

हम आपको सोमवार 25 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका मन सकारात्मक से भरपूर रहेगा। आज आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। आज कामकाज और व्यापार में उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने किसी कार्य से अधिक खुश और सफलता पाएंगे, तो इससे आपके सभी कार्य बन सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लव लाइफ के मामले में अपार सफलताएं हासिल होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे‌। लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है‌। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको लाभ भी होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज व्यापार में अकारण व्यवधान आने से धन के मार्ग प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा‌। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीददारी करेंगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको और तेज करना होगा। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे और आपकी छवि में अच्छा सुधार होगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। इस राशि के छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने राज किसी से शेयर न करें। आज आपको फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी होगी। आप अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। आपके सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्यस्थल में आपका काम तेज़ी से पूरा करने में मदद करेगा, जिससे आप नए लोगों के साथ एक नेटवर्क बनाएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। साथ ही जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, तो बेहतर रहेगा। सोचे हुए काम और आपकी बनाई हुईं योजनाएं भी आज पूरी होने के योग हैं। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। क्रोध व भावुकता में लिया गया निर्णय ,कष्टकारी होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता से कष्ट मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के कारण लाभ कमाएंगे। आपके पारिवारिक आचार-विचार उत्कृष्ट होंगे। आप अपने काम में सफल रहेंगे। कोई ऐसा आचरण न करें जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर कहीं पूंजी निवेश या नया काम करने का विचार कर रहे हैं तो आप योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करेंगे तो बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने सभी कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

समय पर सभी काम होने से प्रसन्नता रहेगी। सेहत अच्‍छी रहेगी। तनाव में कमी आ सकती है। कारोबार में प्रगति के अवसर आ सकते हैं। परिवार में अनोखी खुशियों का अहसास होगा। खर्च को लेकर सजग रहें। आज आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिल सकता है। इससे आपको लाभ होगा। अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम संबंध पनप सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप खुद को उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे। व्‍यापार, नौकरी में सफलता मिलेगी। रुका पैसा मिलेगा। वित्‍तीय मामलों में आप समझदारी से काम लेंगे। भूमि, भवन क्रय करने के लिए समय शुभ है। प्रतिस्‍पर्धा में जीत हासिल होगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका कारोबार और व्यवसाय तेजी से उन्नति करेगा। आज का दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में व्यतीत करेंगे। आत्म अवलोकन में व्यतीत होगा। इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। दोस्तों के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज किसी दोस्त को दिया हुआ पैसा रिटर्न मिलेगा।

आपने Rashifal 25 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button