बॉलीवुड

आज बॉलीवुड में भी धूम मचा रहे होते ये टीवी स्टार्स, अगर ठुकराई न होतीं ये फिल्में!

बॉलीवुड में सफल होना कौन नहीं चाहता है। खासकर ऐसे सितारे जो छोटे पर्दे यानि टीवी पर राज करते हैं। कई ऐसे सितारे भी हुए जो टीवी से ही निकले और बॉलीवुड पर छा गए।

हालांकि कई ऐसे टीवी सितारे भी हैं जिन्होंने कई बड़ी फिल्में ठुकरा दीं। अगर उन्होंने इन फिल्मों को मना न किया होता तो आज बॉलीवुड पर राज कर रहे होते। चलिए हम कुछ सितारों के बारे में बताते हैं।

दृष्टि धामी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी को तो आप जानते ही होंगे। उनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं। अदाकारी में भी ये एक्ट्रेस किसी से कम नहीं है। उनके सीरियल मधुबाला ने तो उनको घर-घर पहचान दिला दी थी।

दृष्टि धामी बॉलीवुड में भी राज कर सकती थीं। उनको सिंघन रिटर्न्स फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। हालांकि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया था। ये फिल्म काफी हिट हुई थी।

मोहित रैना

टीवी के जाने माने स्टार मोहित रैना ने भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी दमदार एक्टिंग हो या उनके लुक्स, सभी को लोग बेहद पसंद करते हैंं। उनके फैन्स की तादाद भी लाखों में है।

कम ही लोगों को पता होगा कि उनको बिपाशा बसु के साथ काम करने का मौका मिला था। उनको ‘क्रीचर’ हॉरर फिल्म में बिपाशा के साथ रोल ऑफर हुआ था। हालांकि उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

दीपिका कक्कड़

ससुराल सिमर का टीवी सीरियल से घर-घर मशहूर हो गईं दीपिका कक्कड़ को तो आप जानते ही होंगे। उनकी खूबसूरती और सादगी से तो सभी लोग वाकिफ हैं। वो अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

दीपिका भी इस समय बॉलीवुड पर राज कर सकती थीं। उनको कई बॉलीवुड की फिल्में ऑफर हुई थीं। हालांकि फिल्मों में अंतरंग सीन्स होने की वजह से उन्होंने इन फिल्मों को करने से मना कर दिया था।

अदा खान

अदा खान की बात हो तो फौरन ही उनका ‘नागिन’ शो मन में आ जाता है। इस शो की वजह से वो काफी मशहूर हो चुकी हैं। इसके अलावा भी उनको कॉमेडी शोज में देखा जा चुका है। अदा टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं।

टीवी की तरह ही अदा खान फिल्मों में भी मशहूर हो सकती थीं। उनको भी बॉलीवुड में काम करने का ऑफर दिया गया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि अभी वो बॉलीवुड के लिए रेडी नहीं हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था।

शहीर शेख

कृष्ण के रोल में शहीर शेख को घर-घर में पहचान मिली थी। वो टीवी के चमकते हुए सितारे हैं। टीवी में उनको कई अच्छे रोल्स करते हुए देखा जाता है। उनकी एक्टिंग के भी लोग कायल हैं। फैन्स के मामले में भी वो काफी लकी हैं।

शहीर शेख भी आज बॉलीवुड के चमकते सितारे हो सकते थे। उनको भी बॉलीवुड में फिल्म ऑफर हुई थी। शहीर जब टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनको फिल्म ऑफर हो गई थी। हालांकि उन्होंने फिल्म का ये ऑफर ठुकरा दिया था।

Back to top button