दिलचस्प

डांस करते-करते लड़कियों ने 1 सेकंड में बदल लिए कपड़े, देखकर आंखों को नहीं होगा यकीन – Video

डांस करना और देखना हर किसी को पसंद होता है। ये लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। खासकर लड़कियों को नाचने में बड़ा मजा आता है। सोशल मीडिया पर भी लड़कियों के डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। लोगों को ये वीडियो देख बड़ा मजा भी आता है। इस बीच इंटरनेट पर दो लड़कियों का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों लड़कियां बहुत ही शानदार डांस करती दिखाई दे रही है।

राधा तेरी चुनरी पर नाची लड़कियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुंदर लड़कियां बहुत ही खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दे रही है। ये दोनों ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर’ के गाने ‘राधा तेरी चुनरी’ पर नाच रही है। इस गाने पर इनके डांस स्टेप्स कमाल के होते हैं। वहीं नाचते समय इनका जोश भी देखने लायक होता है। ये इतनी फुर्ती से और इतना अच्छा डांस करती हैं कि लोग दीवाने हो जाते हैं। हर कोई इनके डांस की अब तारीफ कर रहा है।

इस डांस में एक और खास बात है कि लड़कियों के नाचते-नाचते ही कपड़े चेंज हो जाते हैं। ये सब इतनी जल्दी होता है कि कुछ समझ ही नहीं आता है। ऐसा लगता है मानों कोई जादू हो। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mumbaidancers नाम के एकाउंट ने साझा किया है। वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह लड़कियों की तारीफ करने लगा।

लोगों को पसंद आया डांस

एक यूजर ने लिखा कि “ये तो बहुत ही खूबसूरत डांस है।” फिर दूसरे ने कहा “ऐसा अनोखा डांस पहले कभी नहीं देखा।” फिर एक और वीडियो आता है “वाह, जितना अच्छा डांस है, उससे भी खूबसूरत इनके कपड़े है।” एक अन्य यूजर ने लिखा “आप ने डांस करते-करते इतनी जल्दी कपड़े कैसे चेंज कर लिए? ये सच में अद्भुत है।” बस इसी तरह तारफी में और भी कई कमेंट्स आने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mumbai dancers (@mumbaidancers)

वैसे आप लोगों को लड़कियों का यह डांस वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। क्या आप ने भी कभी इस गाने पर डांस किया है? यदि हां तो अपने अनुभवों को साझा करें। वहीं डांस पसंद आया हो तो इसे दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

Back to top button