बॉलीवुड

तैमूर ने मीडिया को लगाई फटकार, लोग सैफ-करीना से बोले- बेटे को ये कैसे संस्कार दिए?

बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार किड्स हैं। लेकिन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इन सभी में सबसे अधिक पॉपुलर रहा है। जब से तैमूर पैदा हुआ था तब से ही मीडिया उसके पीछे पड़ गई थी। वह जहां जाता, जो करता सारी खबर जनता तक पहुंचाई जाती। मीडिया को हर दम अपने साथ देखकर अब तो खुद तैमूर भी परेशान हो गया है। ऐसे में हाल ही में उसने मीडिया वालों को जमकर फटकार लगा दी।

तैमूर ने लगाई मीडिया को फटकार

दरअसल हाल ही में तैमूर को अपनी मां करीना कपूर और छोटे भाई जेह अली खान के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी तैमूर का वीडियो बनाने लगे। जब तैमूर ने उन्हें ऐसा करते हुए देखा तो उसे ये बात पसंद नहीं आई। वह अपना हाल लहराते हुए मीडियाकर्मियों पर चिल्लाने लगा। उसने कहा “बंद कर दादा, बंद कर दादा। बंद करिये उसे.. इसे बंद करें। बस करो।”

तैमूर का यह अनोखा अंदाज देख हर को दंग रहा गया। जब वह मीडियाकर्मियों को डाट रहा था तो मां करीना ने उसे अपनी तरफ खीच लिया। हालांकि जैसे ही तैमूर का यह वीडियो वायरल हुआ लोगों ने उसे और मां करीना को इस तरह के व्यवहार को लेकर लताड़ लगा दी। लोगों को तैमूर का मीडियाकर्मियों से बात करने का तरीका पसंद नहीं आया। अब हर कोई उनके इस बर्ताव को घर में मिले संस्कार से जोड़ने लगे।

लोग बोले- ये कैसे संस्कार है?

एक यूजर ने लिखा “ये सब घर के संस्कारों का नतीजा है। बड़ों से कोई ऐसे बात करता है क्या?” फिर दूसरे ने कहा “वाह क्या संस्कार दिए हैं लड़के को। कभी गाँव आकर देखो। यहां के बच्चे कैसे प्यार से बात करते हैं सब से।” फिर एक और यूजर लिखता है ” ये क्या लैंग्वेज है? ओह मैं भूल गया। जब मां-बाप ही इतने संस्कारी हैं तो बच्चों का क्या कहना।”

हालांकि कुछ लोग तैमूर का पक्ष लेते भी नजर आए। एक ने कहा “तैमूर अभी सिर्फ एक बच्चा है। मीडिया वालों को उसे अकेला छोड़ देना चाहिए।” फिर दूसरे ने कहा “यदि कोई आपके पीछे 24 घंटे ऐसे कैमरा लेकर घूमेगा तो आपका भी दिमाग खराब हो जाएगा।” फिर एक कमेन्ट आता है “बेचारा तैमूर। उसे लाइफ में कोई प्राइवेसी ही नहीं मिल रही है।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या राय है? क्या तैमूर ने मीडियाकर्मियों से इस तरह बात कर सही किया? क्या इसमें तैमूर की कोई गलती है? या उनके माता-पिता का कोई कसूर है? या मीडियाकर्मियों की ही मिस्टैक है? अपने जवाब जरूर बताएं।

Back to top button