राशिफल

Rashifal 24 April: रविवार को इन 4 राशि वालों की बदल रही है तकदीर, कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा

हम आपको रविवार 24 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई योजनाओं और उपक्रमों के लिए बहुत अच्छा है। आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे, लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। नया कारोबार शुरू करने से पहले क्षेत्र के विशेषज्ञों से जानकारी लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के कंफ्यूजन की स्थिति में घाटा उठाना पड़ सकता है। जानकारी इकट्ठा करने के सदंर्भ में आप अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ संभव है। मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगें। प्यार में सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। रचनात्मक कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा और लाभप्रद स्थिति बनेगी। मांसपेशियों से संबंधी दिक्कतें घेर सकती हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संबंधों में निकटता आएगी। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है। किसी तरह का दबाव या काम का बोझ कम हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। आज हर कार्य में आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी। आज किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलने का समाचार प्राप्‍त हो सकता है। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि में विकास होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय आपके अनुकूल है। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढे़गा। कारोबार में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में जीवन साथी और परिजनों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी ऐसे व्यक्ति को लेकर सतर्क रहें, जो आपका फायदा उठाते हुए अपने हित साधने में लगा हुआ है। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।

surya rashi parivartan

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहें हैं तो अच्छा समय है सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। मगर इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। अधिकारियों से किसी खास मामले पर आपकी बातचीत हो सकती है। बोले कम और काम ज्यादा करें आज यही आपका मूल मंत्र है। अहंकार की स्थिति कष्टदायी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। कामकाज में तनाव और थकान रहेगी। कारोबारियों को बिना अनुभव वाले क्षेत्रों में जोखिम उठाना खतरनाक हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले क्षेत्र के विशेषज्ञ से जानकारी जरूर लें। युवाओं को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। कामकाज के तरीकों में बदलाव होने की संभावना बन रही है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी, विवाद और विरोध से बचें। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। रिश्तों के मामले में लापरवाही ना बरतें। जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। इस समय मेहनत के अनुरूप प्रतिफल कम मिलेंगे। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। आपको जीवनसाथी की सेहत के प्रति कुछ चिंता हो सकती है। आज शुभ योग होने से कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। रुके हुए कुछ काम आज पूर्ण हो सकते हैं, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें, वरना मानसिक कष्ट में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। भूमि संबंधी किसी भी समस्या को हल करने के लिए उचित समय है। परिवार तथा कामकाज संबंधी दायित्व बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। आज के दिन गरीब लोगों को भोजन खिलाएं। ऐसा करने से आपके पितर शांत होंगे। आज निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा।

आपने Rashifal 24 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button