बॉलीवुड

पहले नहीं देखा होगा ऐश्वर्या-अभिषेक का ऐसा डांस, भारी महफ़िल में रोमांटिक हुए कपल – Video

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय मैरीड कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 2007 में शादी रचाई थी। तब से लेकर आज तक दोनों का रिश्ता हर दिन मजबूत होता चला आ रहा है। कपल को कई बार पब्लिक प्लेस में साथ देखा गया है। ये जब भी किसी फ़ंक्शन में सिरकत करते हैं तो साथ में एकदम परफेक्ट लगते हैं। इन दिनों ऐश-अभिषेक का डांस का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक दूसरे के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक फुल मस्ती में हैं। वे अनिल कपूर के सॉन्ग ‘गल्ला गूढियां’ पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच की कैमेस्ट्री भी जबरदस्त लग रही है। खासकर ऐश्वर्या जिस मस्ती में अभिषेक के साथ ठुमके लगा कर नाच रही हैं वह लाजवाब है। वहीं अभिषेक भी पूरी तरह से जश्न में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

जब पार्टी में जमकर नाचे ऐश्वर्या-अभिषेक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या जिस इवेंट में मस्त होकर नाच रहे हैं वह मुकेश अंबानी का है। ये तब की बात है जब मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) का प्री वेडिंग बैश इवेंट उदयपुर में रखा था। यहां ऐश्वर्या और अभिषेक के अलावा बॉलीवुड के और भी कई कपल आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amann Nagpal (@amannbeyond)

रणबीर-दीपिका ने भी लगाए थे ठुमके

इस पार्टी में बॉलीवुड के और पॉपुलर मैरिड कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी आए थे। इन दोनों ने अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ मिलकर पार्टी में बहुत मस्ती की। जैसे इस वीडियो में रणबीर अमिताभ बच्चन का फेमस गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे चुम्मा’ गा रहे हैं। इस गाने पर अभिषेक दीवाने होकर डांस कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amann Nagpal (@amannbeyond)


बता दें कि रणबीर-दीपिका और अभिषेक-ऐश्वर्या आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे अक्सर एक दूसरे से मिलते-जुलते रहते हैं। इस वीडियो में आप दीपिका और ऐश्वर्या को पार्टी में साथ डांस करता देख सकते हैं। यह वीडियो ईशा अंबानी की शादी के समय बहुत वायरल हुआ था। इसे फैंस का खूब प्यार मिला था।


वैसे आप लोगों को अभिषेक और ऐश्वर्या का यह डांस कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इस अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button
?>