बॉलीवुड

अगर इस शर्त को पूरा कर लें एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, फिर अपनी BULLET पर उनको घुमाएंगे सद्गुरु

बॉलीवुड फिल्म से हिन्दी राज्यों में एक एक्ट्रेस को बड़ी पहचान मिली थी। वो तमन्ना भाटिया हैं जो साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं। उनके नाम कई हिट फिल्में हैं। बाहुबली में भी उन्होंने अपने हुस्न और एक्टिंग का जलवा दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। वो अपने कई स्टंट खुद ही करती हुई नजर आती हैं।

वो अपनी फिल्मों के लिए ट्रेनिंग लेती हैं और एक्शन भी सीखती हैं। उन्होंने एक फिल्म के लिए बुलेट चलाना भी सीखा था। इसका खुलासा खुद उन्होंने सद्गुरु से किया है। वहीं सद्गुरु ने भी उनको अपनी बुलेट की सवारी करवाने का वादा किया है। बस उनके सामने सद्गुरु ने एक शर्त रखी है जिसे उनको पूरा करना होगा।

हिन्दी फिल्म से शुरू किया था करियर

21 दिसंबर 1989 को मुंबई में जन्मी तमन्ना भाटिया आज भले ही साउथ की फेमस अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने करियर हिन्दी फिल्म से शुरू किया था। साल 2005 में उनकी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ आई थी। वो फिल्म चल नहीं सकी। इसके बाद तमन्ना ने साउथ इंडस्ट्री की रुख कर लिया और वहां दर्शकों के दिलों में छा गईं।

वहां उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। साल 2012 में उनकी फिल्म रिबेल को गजब की सफलता मिली। साल 2014 में  इसके बाद फिर उन्होंने हिन्दी फिल्मों का रुख किया। उनकी फिल्म हिम्मतवाला ने ठीक ठाक बिजनेस किया। उनको बाहुबली में अवंतिका के रोल के लिए चुना गया। इसके बाद वो हिन्दी सिनेमा में भी छा गईं।

सद्गुरु के साथ बातचीत करती आईं नजर

तमन्ना भाटिया हाल ही में जग्गी वासुदेव सद्गुरु के साथ बातचीत करती नजर आई हैं। उन्होंने यू ट्यूब में अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वो सद्गुरु से कई तरह की बातें करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वो मोटरसाइकिल सीख चुकी हैं। उन्होंने एक फिल्म के लिए बुलेट चलाना सीखा था।

tamannah

सद्गुरु ने इसी दौरान तमन्ना से पूछ लिया कि अगर वो उनसे पूछें कि वो कौन सी फिल्म मुझे दिखाना चाहेंगी जिसमें उन्होंने अभिनय किया है। इस पर तमन्ना ने कहा कि वो भारत की सर्वश्रेष्ठ मूवी बाहुबली उनको दिखाना चाहती हैं। सद्गुरु बोले कि उन्होने पार्ट 2 देखा है। इस पर तमन्ना बोलीं कि उन्होंने पार्ट 1 में काम किया है।

जानें सद्गुरु ने रखी कौन सी शर्त

सद्गुरु स्लोवनिया से वेनिस तक पिछले दिनों ही राइड कर रहे थे। वो अब अपनी टीम के साथ हिमालय में रैली करने जा रहे हैं। उन्होंने तमन्ना से कहा कि आप भी राइड में शामिल हो सकती हैं. बस आपको एक शर्त पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि ‘मिट्टी बचाओ पहल’ के लिए अगर वो 25 मिलियन पृथ्वी मित्रों को ले आएंगी, तो राइड में शामिल होंगी।

सद्गुरु के इस ऑफर पर एक्ट्रेस तमन्ना भी काफी खुश हो गईं। तब उन्होंने बताया कि वो उनके कैंपेन का पार्ट बनने के साथ ही उनके साथ राइड करना पसंद करेंगी। उन्होंने सद्गुरु को जानकारी दी कि पहले वो टू व्हीलर नहीं चला पाती थीं। एक फिल्म के लिए उन्होंने बुलेट चलानी सीखी है। अब वो राइड कर लेती हैं। तमन्ना भाटिया ने कहा कि राइडिंग अलग अनुभव देती है।

Back to top button