बॉलीवुड

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप, दोनों ने एक-दूसरे से मिलना-जुलना तक कर दिया बंद!

बॉलीवुड में कई जोड़ियां बनती हैं और टूट भी जाती हैं। कुछ ही कपल ऐसे होते हैं जो अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जा पाते हैं। हाल ही में रणबीर और आलिया की जोड़ी ने तो शादी का मुकाम हासिल कर लिया। हालांकि कुछ ऐसे कपल भी हैं जो प्यार तो करते हैं लेकिन शादी से पहले ही अलग हो जाते हैं।

kiara advani

बॉलीवुड से अब एक और जोड़ी टूटने की खबर आ रही है। ये जोड़ी अक्सर साथ दिखा करती थी लेकिन फिलहाल दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली हैं। हम बात कर रहे हैं कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिनके ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। खबर है कि दोनों ने मिलना-जुलना तक बंद कर दिया है।

बॉलीवुड में खूब हो रही ब्रेकअप की चर्चा

सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी हॉट कपल में शुमार होती है। हालांकि बॉलीवुड में इन दोनों की जोड़ी टूटने की चर्चा हो रही है। खबरें हैं कि दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। यानि दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं। दोनों बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड कहे जाते हैं लेकिन अब इनके फैन्स मायूस होने लगे हैं।

kiara advani

दोनों ही सेलेब्स के फैन्स लाखों में हैं। फैन्स ने दोनों के कई फैन पेज भी बनाए हुए है। इनमें दोनों की साथ-साथ फोटोज शेयर की जाती है। हालांकि अब खबर है कि ये जोड़ी अलग हो गई है। पता लगा है कि इन दोनों के बीच अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा है। कियारा और सिद्धार्थ के बीच सबकुछ ठीक भी नहीं चल रहा है।

शादी की लगाई जा रही थी उम्मीद

कियारा और सिद्धार्थ अक्सर साथ नजर आते थे। किसी खास इवेंट में भी दोनों एक ही कार में नजर आते थे। सिद्धार्थ कई मौकों पर कियारा को खास अटेंशन देते हुए दिख जाते थे। वैसे ऑफिशियली इन दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को कबूल नहीं किया था। दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया करते थे।

इनके फैन्स दोनों को साथ देखकर खुश होते थे। बॉलीवुड में भी खबरें थीं कि रणबीर-आलिया की तरह ये दोनों भी जल्द ही शादी कर लेंगे। अंदरूनी खबरों की मानें तो दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि इनके ब्रेकअप की वजह क्या है।

शेरशाह फिल्म में दिखे थे साथ

कियारा आडवाणी और सिद्धर्थ मल्होत्रा हिट फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की बॉन्डिंग भी लाजवाब थी। लोगों ने इन दोनों को खूब पसंद किया था। इसी मूवी में दोनों करीब भी आ गए थे। मूवी में कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बाजी मार ली थी। वहीं कियारा के लुक्स को भी काफी पसंद किया गया था।

kiara advani

कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी भूलभुलैया 2 मूवी आने वाली है। इसके अलावा उनके पास जुग जुग जिया, आरसी 15 और गोविंदा नाम मेरा जैसी फिल्में हैं। वहीं सिद्धार्थ के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें थैक्स गॉड, मिशन मजनू और योद्धा जैसी बड़ी फिल्में हैं।

Back to top button