बॉलीवुड

22 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग एन्जॉय करते हैं 54 के अरबाज खान, तस्वीरें देख होने लगेगी जलन

अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (malaika Arora) एक जमाने में बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी फैंस बहुत पसंद करते थे। लेकिन फिर दोनों के बीच दूरियां बनना शुरू हो गई। और आखिर 2017 में कपल तलाक लेकर अलग हो गया। एक दूसरे से राहें अलग होते ही दोनों ने अपना नया पार्टनर भी चुन लिया। खास बात ये रही कि दोनों को खुद से कम उम्र के पार्टनर मिले।

तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों एक स्ट्रॉंग रिलेशनशिप में हैं। शायद भविष्य में शादी भी कर ले। वहीं दूसरी ओर अरबाज खान ने भी दूसरा रिश्ता बनाने में देरी नहीं की। उन्होंने इटली की मॉडल, एक्ट्रेस और डान्सर जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को गर्लफ्रेंड बना लिया।

22 साल छोटी लड़की को डेट करते हैं अरबाज़

जॉर्जिया एंड्रियानी उम्र में अरबाज खान से 22 साल छोटी हैं। जॉर्जिया फिलहाल 32 की हैं तो अरबाज 54 साल के हैं। जॉर्जिया और अरबाज को आए दिन पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया जाता रहता है। वहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ वाली तस्वीरें साझा करते रहते हैं। खासकर जॉर्जिया सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर जॉर्जिया की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यहां उन्हें सात लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। जॉर्जिया भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें इंस्टा पर साझा करती रहती हैं। वहीं उनके कातिलाना वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी हॉट अदाएं देख फैंस बेकाबू हो जाते हैं।

दिखने में बड़ी सुंदर है अरबाज की प्रेमिका

हाल ही में जॉर्जिया एंड्रियानी ने ब्लैक मोनोकिनी में अपनी कुछ हॉट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जॉर्जिया गजज़ब की सुंदर लग रही हैं। वह इस भीषण गर्मी में खुद को ठंडा करने के लिए पूल के पास बैठी हैं। इन तस्वीरों को साझा कर उन्होंने कैप्शन में लिखा “पूल में कूद को कूल रख रही हूँ।” उनकी इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी ऐसी ही हॉट और बोल्ड अंदाज दिखा सबको हैरान करती रहती हैं। ऐसी तस्वीरें उन्हें आसानी से सुर्खियों में रखती हैं। वैसे इस तरह की तस्वीरों से सुर्खियां बटोरने वाली वे अकेली अभिनेत्री या मॉडल नहीं हैं। उनकी तरह बाकी हसीनाएं भी ऐसा करती हैं।

भारतीय कपड़ों में लगती हैं सुंदर

कभी-कभी जॉर्जिया एंड्रियानी इंडियन अवतार में भी नजर आती हैं। भारतीय पोषाक में वह बहुत ही सुंदर लगती हैं। उन्हें इस अवतार में देख भारतीय फैंस का दिल जोरों से धड़कने लगता है। वे साउथ से जुड़े कुछ म्यूजिक वीडियोज व रील्स भी बनाती रहती हैं। यहां हम आपको उनके इस अवतार की कुछ झलकियां दिखाने जा रहे हैं।

वैसे आप लोगों को अरबाज खान की खूबसूरत गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी कैसी लगी हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button