अध्यात्म

शनिवार के दिन न करें ये 5 गलतियां, नाराज होते हैं शनिदेव, नहीं मिलता पूजा का फल

हिंदू धर्म में भगवान की पूजा पाठ पर अधिक जोर दिया जाता है। यहां सप्ताह के सातों दिन किसी विशेष देवता या देवी को समर्पित किए गए हैं। शनिवार का दिन शनि देव (Lord Shani) का दिन माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा पाठ करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। हमे कष्टों से दूर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिवार के दिन कुछ खास बातों का ख्याल भी रखना चाहिए। यदि आप इन नियमों को तोड़ते हैं तो शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

संबंध न बनाए

शनिवार के दिन अपने पार्टनर संग शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। यह दिन शनिदेव का दिन होता है। इस दिन आपका मन अध्यात्म और धर्म में लीन होना चाहिए। खासकर जब आप शनिदेव की पूजा पाठ कर रहे हो तो उस दिन अपने साथी संग फिजिकल होने से बचे। इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।

जूते-चप्पल खरीदने से बचे

शास्त्रों की माने तो शनिवार के दिन भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन इन्हें घर लाना अशुभ होता है। हालांकि पुराने जूते चप्पल यदि किसी जरूरतमंद को दान करना हो तो शनिवार से बेहतर कोई दिन नहीं होता है। इस दिन जूते-चप्पलों को किसी को देने से लाभ मिलता है। शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

लोहे की चीजें खरीदने से बचे

शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार के दिन लोहे से बना कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए। यदि आप इस दिन घर में लोहा खरीदकर लाते हैं तो शनि देव की वक्र दृष्टि को झेलना पड़ता है। हालांकि आप इस दिन लोहे का दान जरूर कर सकते हैं। लोहे की वस्तु शनिवार को दान करने से शनिदेव खुश होते हैं।

नमक खरीदने से बचे

शनिवार के दिन नमक खरीदना भी अशुभ माना जाता है। शास्त्रों की माने तो इस दिन नमक घर लाने से घर की आर्थिक स्थिति पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। पैसों का नुकसान होता है। वहीं शनिदेव भी नाराज होते हैं। फिर हमे उनके क्रोध का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दिन नमक न खरीदें तो ही बेहतर होगा।

बाल और नाखून न काटें

शनिवार के दिन बालों और नाखूनों को काटना भी वर्जित होता है। यदि आप इस दिन बाल या नाखून काटते हैं तो शनि देव की वक्र दृष्टि का सामना करना पड़ता है। फिर घर में एक के बाद एक दुख आते रहते हैं। वहीं मान्यता है कि शनिवार और गुरुवार को बाल व नाखून काटने से घर की बरकत चली जाती है। अनावश्यक खर्चा होता है।

Back to top button