अध्यात्म

सुबह आंख खुलते ही करें ये 6 काम, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी, सुख भी जीवनभर रहेगा

कहते हैं जीवन में तीन चीजें सुख, शांति और समृद्धि हमेशा होनी चाहिए। हालांकि कई बार लाख कोशिशों के बावजूद हमे इनकी प्राप्ति नहीं हो पाती है। इस स्थिति में हम वास्तु शास्त्र से जुड़े उपाय कर सकते हैं। इसके अनुसार जीवन में सुबह उठते से यदि कुछ खास काम करो तो दिन अच्छा जाता है। जैसे सुबह सूर्योदय के पहले बिस्तर छोड़ देना शुभ माना जाता है। ठीक इसी प्रकार 6 और काम सुबह-सुबह करने से जीवन में खुशियां आती है।

1. हथेलियों के दर्शन

सुबह उठते से हमे सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करना चाहिए। मान्यता है कि हथेलियों में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और मां सरस्वती निवास करते हैं। इसलिए सुबह इनके दर्शन करने से दिनभर भगवान की कृपा बनी रहती है। हमारे साथ सबकुछ अच्छा होता है। दिन पॉजिटिव जाता है। भाग्य आपका साथ देता है। बुरी शक्तियां दूर रहती है।

2. धरती माता को प्रणाम

शास्त्रों में धरती को मां का दर्जा दिया गया है। इसलिए इस पर पैर रखना दोषपूर्ण होता है। ऐसे में सुबह उठते से धरती मां को प्रणाम करना चाहिए। उनके ऊपर अपने कदम रखने से पहले हाथ जोड़ माफी मंगनी चाहिए। इसके बाद ही धरती पर अपने पैर रखना चाहिए। इससे आपके ऊपर धरती मां की कृपा बनी रहेगी। सबकुछ अच्छा होगा।

3. सूर्यदेव को जल

सुबह उठने के बाद स्नान कर लें। इसके बाद तांबे के कलश में जल भरकर उसे सूर्यदेव को अर्पित करें। ऐसा करना शुभ होता है। इससे आपके सभी काम समय पर होते हैं। जीवन में कोई बाधा नहीं आती है। कार्यों में सफलता जल्दी मिलती है। भाग्य आपका साथ देता है। दुख दूर होते हैं। सुख बढ़ते हैं।

4. पूजा घर की सफाई और व्यवस्था

सुबह उठकर स्नान करने के बाद सभी पूजा करते हैं। लेकिन पूजा करने के पूर्व ये सुनिश्चित कर लें कि आपका मंदिर स्वच्छ और व्यवस्थित हो। ऐसा नहीं होने पर नेगेटिव एनर्जी फैलती है। वहीं इसकी सफाई और भगवान की प्रतिमा और पूजन सामग्री व्यवस्थित होने ओर सकारात्मक ऊर्जा रहती है। भगवान पूजा का उचित फल देते हैं।

घर में पहली रोटी गाय माता की बनाए

सुबह का भोजन बनाते समय पहली रोटी गाय माता की ही बनाए। उन्हें ये रोटी भी ताजी खिला दें। बासी होने का इंतजार न करें। गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। इनकी सेवा कर जीवन के कई दुख और कष्ट दूर होते हैं। काम में जल्दी सफलता मिलती है। आर्थिक तंगी नहीं रहती है। बरकत बनी रहती है।

बाहर जाने से पहले दही-शक्कर खाएं

सुबह-सुबह जब भी आक घर से किसी काम को बाहर जाएं तो दही-शक्कर से मुंह मीठा कर के ही जाएं। ऐसा करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपका काम में मन लगेगा। आप अपना सौ फीसदी देंगे। काम में सफलता मिलने की संबावना बाढ़ जाएगी।

Back to top button