बॉलीवुड

कैंसर ने नरक बना दी थी इन हसीनाओं की जिंदगी, फिर भी नहीं मानी हार, बीमारी को टेकने पड़े घुटने

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनकर ही लोग डर जाते हैं। हालांकि हमे इससे डरना नहीं चाहिए। बल्कि इसका डटकर सामना करना चाहिए। अब बॉलीवुड की इन हसीनाओं को ही देख लीजिए। इन्हें ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी ने जकड़ लिया था। ऐसे में इनकी जिंदगी नरक जैसी हो गई थी। लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और बहादुरी से इसका सामना किया।

छवि मित्तल (Chhavi Mittal)

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस छवि मित्तल ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे वह इस गंभीर बीमार से जूझ रही हैं। उनका ये खुलासा फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला था। हालांकि छवि इस बीमार का सामना कर रही है। वहीं फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

शगुफ्ता अली (Shagufta Ali)

टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली को भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने इस बीमारी को हराने में अपनी सारी ताकत झोंक दी थी। उन्हें 9 कीमोथैरैपी लेनी पड़ी थी। हालांकि इस  कीमौथैरेपी ने उनकी हालत बहुत खराब कर दी थी। इस इलाज में उनका बहुत खर्चा भी हुआ था। आलम ये था कि उन्होंने अपने सभी गहने बेच दिए थे।

बारबरा मोरी (Barbara Mori)

अभिनेत्री बारबरा मोरी को हम सभी बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ ‘काइट्स’ फिल्म में देख चुके हैं। फिल्म में दोनों ने खूब रोमांस किया था। बारबरा मोरी जब बहुत छोटी थी तभी उन्हें ब्रैस्ट कैंसर हो गया था। लेकिन अच्छी बात ये रही कि उन्होंने सही समय पर और जल्दी इसका ट्रीटमेंट ले लिया। इस वजह से वे ब्रैस्ट कैंसर को हराने में कामयाब रहीं।

हमसा नंदिनी (Hamsa Nandini)

एक्ट्रेस हमसा नंदिनी को 2021 में कैंसर हुआ था। यह तीसरी स्टेज का ब्रैस्ट कैंसर था। ऐसे में उन्होंने कीमोथैरेपी लेना स्टार्ट किया था। हालांकि इसने उनकी हालत खस्ता कर दी थी। यहां तक कि उनके सिर के सारे बाल भी चले गए थे। हालांकि उन्होंने कैंसर को हरा दिया था।

मुमताज (Mumtaz)

मुमताज अपने जमाने की शानदार एक्ट्रेस हैं। उनका हुस्न और एक्टिंग दोनों फैंस को पसंद आते थे। मुमताज़ को 2022 में अपनी कैंसर की बीमारी का पता चला था। ऐसे में उन्होंने 6 कीमोथैरैपी और 35 रेडीएशन ट्रीटमेंट लिए। इसके बाद कैंसर ने उनके आगे घुटने टेक दिए।

ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap)

ताहिरा कश्यप बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं। वे भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। उनका इलाज काफी लंबा चला। उन्हें अपना ब्रेस्ट भी निकलवाना पड़ा था। वहीं इलाज के दौरान उनके बाल भी चले गए थे। लेकिन उन्होंने किसी तरह इस कैंसर को हरा ही दिया।

Back to top button