दिलचस्पसमाचार

प्रेग्नेंट महिला को खाट पर लेटा, हाथ में बंदूक लिए निकले जवान, वजह जान होगा गर्व

असली हीरो फिल्मों में नहीं जनता की सेवा में लगे जवान होते हैं। इन जवानों के कारनामे आए दिन सामने आते रहते हैं। ये समय-समय पर मानवता की मिसाल भी पेश करते रहते हैं। अब ऐसा ही एक नजारा नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) में देखने को मिला। यहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवान हाथ में बंदूक लिए और कंधे पर खाट उठाए दिखाई दिए। इस खास पर एक प्रेग्नेंट महिला थी। तो चलिए इस दिलचस्प खबर को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

जवानों ने की प्रेग्नेंट महिला की मदद

डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवान तैनाती के दौरान अक्सर रहवासियों की हेल्प करते रहते हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा के गांव रेवाली में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। महिला के पति ने एम्बुलेंस को कॉल भी किया था। लेकिन यहां के नक्सलियों ने सड़क काट दी थी। इसकी वजह से एम्बुलेंस गाँव में दाखिल नहीं हो पाई। ऐसे में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवान मदद को आगे आए। उन्होंने महिला को खाट पर लेटाया और उसे उठा अस्पताल तक ले गए।

जवानों ने प्रेग्नेंट महिला को कंधे पर उठा खाट समेत लगभग 3 किलोमीटर का रास्ता तय किया। इसके बाद एक डीआरजी गश्ती वाहन महिला को करीब 90 किलोमीटर दूर पलनार अस्पताल ले गया। अस्पताल जाने के बाद माँ की डिलीवरी हो गई।

उसने एक बच्चे को जन्म दिया। माँ और बच्चा दोनों की अब ठीक हैं। शुक्र है उन जवानों का जिन्होंने महिला की मदद की। उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाया। यदि इसमें थोड़ी सी भी देर होती तो कुछ अनहोनी हो सकती थी।

लोग कर रहे तारीफ

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह जवानों की तारीफ करते नहीं थक रहा है। लोगों ने वीडियो देख कई अच्छे कमेंट्स भी किए। जैसे एक यूजर ने बोला “ये होते हैं देश के असली हीरो।” फिर दूसरे ने लिखा “जवानों को सलाम। इतनी धूप और गर्मी में भी उन्होंने महिला की मदद की।”फिर एक कमेन्ट आया “जवानों ने अपनी ड्यूटी के साथ एक महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है।”

देखें वीडियो

Back to top button