बॉलीवुड

बर्थ सर्टिफिकेट से सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम, कुछ अजीब सा है कॉम्बिनेशन

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। इसकी वजह उनकी बेटी है जो कुछ समय पहले ही उनके आंगन में पहुंची हैं। प्रियंका और निक जोनस को शादी के बाद पहली बार संतान मिली है। इस वजह से दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी बेटी सेरोगेसी के जरिए हुई है।

priyanka chopra and gerard butler

बेटी को लेकर काफी उत्साहित प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को मीडिया से छिपाकर ही रखा था। किसी को पता ही नहीं था कि प्रियंका का नया मेहमान बेटा है या बेटी है। बाद में बेटी के बारे में पता लगा। अब बर्थ सर्टिफिकेट से प्रियंका की बेटी का नाम भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने बड़ा अजीब सा कॉम्बिनेशन वाला नाम रखा है।

निक जोनस से हो गया था प्यार

बॉलीवुड में अपने अभिनय से दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का दिल निक जोनस ने जीत लिया था। इससे पहले उनका नाम कई एक्टरों के साथ जोड़ा गया था। यहां तक कि शाहरुख खान से भी उनके अफेयर की चर्चा सुनाई दी थी। हालांकि आखिर में उन्होंने अपने से कई साल छोटे निक जोनस से शादी कर ली।

priyanka chopra

दोनों ही अब अमेरिका में रहते हैं। एक दूसरे से प्यार करने वाले कपल अक्सर अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। अमेरिका की सड़कों पर घूमती हुई प्रियंका चोपड़ा नजर आ जाती हैं। शादी के बाद से ही दोनों माता-पिता बनना चाह रहे थे। आखिरकार सेरोगेसी की मदद से उनका सपना पूरा हो गया।

जनवरी में दी थी खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था। मीडिया को इस बात का पता ही नहीं था कि उनका बच्चा किसी दूसरी महिला के गर्भ में पल रहा था। 21 जनवरी को प्रियंका और निक ने खुशखबरी सुनाई थी कि उनके घर नन्हा मेहमान आय़ा है। हालांकि बेटी कैसी दिखती है, ये काफी समय तक राज ही बना रहा था।

priyanka chopra

दोनों ही अपनी बेटी की फोटो शेयर नहीं करते हैं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बेटी प्रीमेच्योर पैदा हुई थी। बच्ची को अप्रैल में पैदा होना था लेकिन वो 12 सप्ताह पहले ही जन्मी थी। इसी वजह से काफी समय तक उसको अस्पताल में रखना पड़ गया था। अब वो ठीक है और अपने मम्मी पापा के साथ है।

जानें क्या रखा प्रियंका ने बेटी का नाम

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बच्ची का नाम तो नहीं बताया। फिर भी मीडिया में उसका नाम आ गया है। इसकी वजह वो बर्थ सर्टिफिकेट है जो हाल ही में दोनों ने बनवाया है। इस प्रमाणपत्र के जरिए ही कई राज खुले हैं। जैसे बच्ची का जन्म कैलिफोर्निया में 15 जनवरी को रात के 8 बजे हुआ। उनका जन्म सैन डिएगो में हुआ है।

priyanka chopra nick jonas

वैसे बच्ची के नाम की आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है। फिर भी दस्तावेज में उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस लिखा है। इस नाम के अजीब कॉम्बिनेशन का भी अर्थ हो सकता है। इसमें मालती हिन्दू तो मैरी ईसाई नाम है। इसके बाद दोनों ने अपना-अपना सर नेम जोड़ दिया है। बच्ची अब इसी नाम से जानी जाएगी।

Back to top button