बॉलीवुड

‘जर्सी’ के प्रोड्यूसर को रोज रात को फोन करते हैं शाहिद कपूर, हर बार पूछते हैं एक ही सवाल

फिल्म इंडस्ट्री में शाहिद कपूर ने अपनी अलग पहचान बना ली है। वो पंकज कपूर के बेटे हैं लेकिन उनको लोग बेहतरीन अभिनेता के तौर पर ही जानते हैं। कुछ समय पहले ही उनकी ‘कबीर सिंह’ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने उनके करियर को नई उड़ान दे दी थी।

shahid kapoor

एक बार फिर शाहिद कपूर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘जर्सी’ दर्शकों को लुभाने के लिए आने वाली है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर उनकी हीरोइन बनी हैं। इन दिनों शाहिद कपूर रोज रात को फिल्म के मेकर्स को फोन करते हैं और बार-बार एक ही सवाल पूछा करते हैं। आइए जानें वो कौन सी बात पूछते हैं।

स्पोर्ट ड्रामा है शाहिद की नई फिल्म

शाहिद कपूर बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। वो कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इनमें कबीर सिंह तो है ही, इसके अलावा भी ‘जब वी मेट’ उनकी यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं। वहीं अब वो एक नई फिल्म जर्सी में दिखाई देंगे। जर्सी स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है।

इस फिल्म में वो एक क्रिकेटर का किरदार निभाने जा रहे हैं जिसका नाम अर्जुन तलवार है। इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर भी दिखाई देंगे। पंकज भी बेहतरीन अदाकार है और फिल्म में महत्वपूर्ण रोल प्ले कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म पर साहित्यिक चोरी का केस भी हो गया था। हालांकि कोर्ट ने केस को खारिज कर दिया।

जानें क्यों करते हैं प्रोड्यूसर को फोन

शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म जर्सी के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जहां ब़ॉलीवुड की फिल्में चल नहीं पा रही हैं, वहीं उनको उम्मीद है कि जर्सी अच्छा बिजनेस करेगी। इसी बीच खबर आ रही है कि वो रोज फिल्म के प्रोड्यूसर को रात को फोन मिला देते हैं। फोन पर वो हर बार एक ही सवाल पूछते हैं।

असल में जर्सी फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी होती। कई बार इसकी रिलीज डेट को बदला जा चुका है। अब ये फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में शाहिद कपूर प्रोड्यूसर को रोज फोन करके पूछते हैं कि इस बार डेट फाइनल है या नहीं। वो फोन पर कहते हैं कि इस बार भी डेट बदलें तो उनको बता जरूर दें।

शाहिद बोले, इंतजार लायक है फिल्म

शाहिद कपूर रिलीज से पहले ही अपनी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म ऐसी है जिसका इंतजार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लाइफ में कुछ अच्छी चीजें इंतजार करने के बाद ही मिलती हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म वैसे ही है। जर्सी फिल्म को उन्होंने दिल के करीब बताया है।

उनके निजी जीवन की बात करें तो शाहिद कपूर ने मीरा से शादी की है। इससे पहले बॉलीवुड में करीना और शाहिद कपूर का अफेयर खूब चला था। करीना तो शाहीद को लेकर काफी पजेशिव हुआ करती थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एक समय तो दोनों ने साथ फिल्में करना तक छोड़ दिया था।

Back to top button