बॉलीवुड

रणबीर की भांजी को पसंद आई मामी आलिया, शादी के बाद इस खास अंदाज किया वेलकम

घर में जब भी कोई शादी होती है तो बच्चों को इसका बड़ा क्रेज रहता है। उनकी पढ़ाई-लिखाई की थोड़े दिन के लिए छुट्टी हो जाती है। वह घर में आने वाली नई सदस्या (दुल्हन) को लेकर भी बड़े उत्साहित रहते हैं। उनका दिल खोलकर स्वागत करते हैं। ऐसा ही कुछ रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने किया। उन्होंने अपनी नई नवेली मामी के स्वागत एक अलग अंदाज में कर सबका दिल मोह लिया।

गौरतलब है कि समारा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी हैं। उनके पिता का नाम भारत साहनी है। समारा अभी 11 साल की हैं। लेकिन इस कच्ची उम्र में भी वे बेहद समझदार हैं। उन्होंने अपने मामा रणबीर कपूर की शादी में खूब एन्जॉय किया। वे भी शादी की सभी रस्मों में शामिल रहीं। जब शादी समाप्त हुई तो उन्होंने अपनी मामी आलिया का एक खास अंदाज में वेलकम किया।

रणबीर की भांजी ने किया आलिया का स्वागत

दरअसल समारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मामी आलिया के नाम एक पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर रणबीर और आलिया की शादी की है तो दूसरी में पूरा कपूर खानदान एकसाथ नजर आ रहा है। इसमें समारा भी नीचे जमीन पर बैठी हैं। वह तस्वीर में बड़ी ही क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए समारा ने कैप्शन में लिखा “फैमिली में आपका स्वागत है आलिया मामी। आपको बहुत सारा प्यार।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samara Sahni 🤍 (@samarasahnii)

समारा की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इस पर फैंस के अलावा समारा की नानी नीतू कपूर और माँ रिद्धिमा कपूर का भी रिएक्शन आया है। नीतू कपूर ने इस पोस्ट पर कमेन्ट कर कहा “Awww यह बहुत प्यारा है।” वहीं रिद्धिमा ने कमेन्ट में एक दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार लुटाया।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं समारा

बताते चलें कि समारा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन अपने वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि उनका यह इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी माँ रिद्धिमा मैनेज करती हैं। इंस्टाग्राम की वजह से समारा की अभी से अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनने लगी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samara Sahni 🤍 (@samarasahnii)


इंस्टाग्राम पर उन्हें चालीस हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। फैंस को उम्मीद है कि बड़ी होकर समारा भी अपने खानदान के कदमों पर चलते हुए एक्ट्रेस बनेगी। हालांकि अभी तो वे बस पढ़ाई में ध्यान दे रही हैं।

रणबीर और आलिया की बात करें तो कपल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधा था। शादी के बाद वे अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। आलम ये है कि उनके पास अभी हनीमून जाने तक का समय नहीं है। रणबीर ‘एनिमल’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं तो आलिया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

Back to top button