बॉलीवुड

आखिर पापा के गले लगकर क्यों फूट-फूटकर रोने लगे एक्टर राम चरण, जानें उनको क्या हो गया?

इऩ दिनों साउथ के हीरोज का पूरे बॉलीवुड में भी दबदबा हो गया है। हिन्दी फिल्मों के एक्टरों की मूवीज जहां एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं। वहीं दक्षिण भारतीय हीरोज का जादू हिंदी सिनेमा के दर्शकों में सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ साउथ एक्टर्स तो यहां भी सुपर स्टार का दर्जा हासिल कर चुके हैं।

ram charan

साउथ हीरोज की जब भी बात होती है, एक नाम जरूर सामने आता है वो नाम अभिनेता राम चरण का है। हाल ही में उनकी फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो पापा के गले लगकर फूट-फूटकर रो रहे हैं। आखिर उनको क्या हुआ जो वो रोने लगे, चलिए हम बताते हैं।

chiranjeevi and ram charan

‘मगधीरा’ ने बना दिया था स्टार

एक्टर राम चरण आज साउथ ही नहीं बल्कि हिन्दी फिल्मों का भी जाना माना नाम हैं। फिल्मी परिवार से होने की वजह से उनको भी एक्टिंग का ही शौक था। इसी वजह से उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म लाइन में एंट्री कर ली। उनकी फिल्म मगधीरा ने उनको रातों-रात सुपर स्टार का दर्जा दिला दिया था।

उन्होंने बॉलीवुड में भी एक फिल्म जंजीर की थी। हालांकि ये फिल्म चल नहीं सकी, इसके बाद उन्होंने फिर कभी बॉलीवुड का रुख नहीं किया। उनके नाम साउथ में कई हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। इस समय भी उनकी फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफस पर धूम मचा रही है। इस मूवी में उन्होंने पुलिसवाले की भूमिका निभाई है।

rrr

अमृतसर में कर रहे हैं अगली फिल्म की शूटिंग

आरआरआर की सक्सेस के बाद राम चरण आराम नहीं कर रहे हैं। वो अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वो इन दिनों पंजाब में हैं। यहां अमृतसर में वो कई दिनों से रुके हुए हैं और शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान बीएसएफ जवानों के साथ उनकी फोटो भी वायरल हुई थी।

एक्टर ने अमृतसर में जवानों के साथ समय बिताया था। उन्होंने अपने शेफ के हाथों का बना खाना भी जवानों को खिलाया और उनके साथ कुछ कहानियां भी सुनीं। वैसे इस समय वो अयप्पा स्वामी का कठोर व्रत कर रहे हैं। इस व्रत में उनको 41 दिनों तक काले कपड़े पहनने हैं और नंगे पैर ही रहना है। वो व्रत का पालन कर रहे हैं।

जानें पापा को गले लगाकर क्यों रोने लगे

अब हम आपको बताते हैं कि राम चरण पापा चिंरजीवी को गले लगाकर क्यों रोने लगे। दरअसल वो अपने पापा के साथ ‘आचार्य’ फिल्म कर रहे हैं। इस वजह से वो रोज अपने पापा के साथ ही खाना खाते थे। इसके बाद सुबह उठकर वो पिता के साथ ही शूट पर रहते थे और दोनों एक साथ ही समय बिताया करते थे।

जब शूटिंग खत्म हुई तो उनके पापा चिंरजीवी ने उनसे कह दिया कि एक साथ काम करना कितना अच्छा होता है। चिंरजीवी ने जैसे ही कहा कि अब ये पल उनकी जिन्दगी में दोबारा नहीं आ पाएंगे। इस बात को सुनकर राम चरण रोने लग गए। उनको रोता देखकर पापा ने उनको किसी बच्चे की तरह गले से लगा लिया।

Back to top button