बॉलीवुड

जान्हवी की सौतेली बहन करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, जिम में घंटों पसीना बहा खुद को किया रेडी – Pics

Nepotism  यानि परिवारवाद को लेकर कुछ समय पहले बॉलीवुड में बड़ा हंगामा हुआ था। लोगों ने नाराजगी जताई थी कि फिल्म मेकर्स सिर्फ स्टार किड्स को अधिक चांस देते हैं। उन्हें बिना किसी स्ट्रगल के आसानी से बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स मिल जाते हैं। अब लोग इस पर कितनी भी बहस कर ले, लेकिन ये फिल्म स्टार अपने बच्चों को लॉन्च करना बंद नहीं करेंगे। बस इसी कड़ी में बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Ansuhla kapoor) भी शामिल होने जा रही हैं।

अंशुला कपूर रखेंगी बॉलीवुड में कदम

अंशुला और अर्जुन बोनी कपूर की पहली बीवी मोना शौरी के बच्चे हैं। बोनी ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी रचा ली थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियाँ जान्हवी और खुशी हुई। जान्हवी पहले से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड में जाना पहचान चेहरा बन चुके हैं। खबर ये भी है कि जान्हवी की बहन खुशी कपूर (khushi kapoor) भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में पिता बोनी कपूर चाहते हैं कि अब उनकी तीसरी बेटी अंशुला कपूर भी एक्टिंग में करियर बनाए।

खबरों की माने तो अंशुला जल्द ही लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में अभिनय करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े स्टार भी होंगे। कपूर परिवार के करीबी सूत्र बताते हैं कि अंशुला को अभिनय की दुनिया में लाने का सारा क्रेडिट बोनी कपूर को जाता है। वे चाहते हैं कि उनकी बेटी भी परिवार के नक्शे कदम पर चले। सुनने में आया है कि बोनी खुद भी फिल्म निर्माता से एक्टर बनने की सोच रहे हैं। वह एक फिल्म में एक्टिंग करने वाले हैं। इस तरह उनके परिवार के सभी 5 सदस्य एक्टर होंगे।

वजन कम कर खुद को किया बॉलीवुड के लिए रेडी

अंशुला पहले काफी मोटी हुआ करती थी। लेकिन फिल्मों में डेब्यू के लिए वह बीते दो सालों से जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं। उन्होंने अब अपना काफी वजन भी कम कर लिया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


उनका ट्रैन्स्फर्मैशन देख फैंस भी हैरान रह गए थे। बता दें कि पहले श्रीदेवी और मोना शौरी के बच्चों की आपस में नहीं बनती थी। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी सभी एक दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं।

खबरों की माने तो श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं। वे ‘द आर्चीज’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी।

Back to top button