समाचार

‘सरप्राइज दूंगी आंख बंद करो’ बोल काट दिया मंगेतर का गला, सामने आई चौंकाने वाली वजह

आद्देपल्ली रामुनायुडू (Addepalli Ramunaidu) नाम के शख्स की हाल ही में शादी तय हुई थी। वह अपनी शादी से खुश था। उसकी मंगेतर का नाम वी. पुष्पा (V. Pushpa) है। वह 22 साल की है। दोनों की शादी 20 मई को होने वाली थी। लेकिन इस बीच पुष्पा अपने मंगेतर को सरप्राइज देने के नाम पर पहाड़ी पर ले गई। यहां उसने युवक को अपनी आंख बंद करने को कहा, ताकि सरप्राइज दे सके। युवक ने जैसे ही आंख बंद की युवती ने चाकू से उसका गला रेत दिया।

सगाई के बाद मंगेतर ने किया कांड

यह अनोखी प्रेम कहानी आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अनकापल्ली जिले (Anakapalli district in Andhra Pradesh) के कोमल्लापुडी गांव की है। 28 वर्षीय रामुनायुडू माडगुला क्षेत्र का रहने वाला है। वह हैदराबाद में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) में बतौर रिसर्चर काम करता है। हाल ही में उसकी राविकामतम गांव की रहने वाली वी पुष्पा नाम की लड़की से रिश्ता तय हुआ था। दोनों की सगाई हो गई थी। शादी 20 मई को होने वाली थी। लेकिन लड़की ने उसके पहले ही कांड कर दिया।

पीड़ित युवक 18 अप्रैल को अपनी मंगेतर पुष्पा से मिलने विशाखापत्तनम से उसके गांव आया था। दोनों को कुछ खरीददारी भी करनी थी, इसलिए वे अनकापल्ली आए थे। शॉपिंग के बाद पुष्पा ने मंगेतर को अपने दोस्तों से मिलवाने की बात कही। ये बोलकर वह उसे साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर ले गई। जब मंगेतर ने पुष्पा से उनके दोस्तों के बारे में पूछा तो वह बोली कि सब केक लेने गए हैं।

सरप्राइज देने के बहाने काटा गला

इसके बाद पुष्पा ने मंगेतर को अपनी आंखें बंद करने को कहा। जब उसने वजह पूछी तो बोली सरप्राइज दूंगी। फिर रामुनायुडू ने अपनी आंखें बंद कर ली। हालांकि पुष्पा को भरोसा नहीं था तो उनसे अपने दुपट्टे से उसकी आंख पर पट्टी बांध दी। इसके बाद पुष्पा ने चाकू निकाला और मंगेतर के गले पर चला दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। काम को अंजाम देकर पुष्पा वहाँ से फरार हो गई।

इधर बुरी तरह से घायल होने पर भी युवक ने खुद 108 एंबुलेंस सर्विस को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। फिर एंबुलेंस उसे अस्पताल ले गई। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर युवती ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि मंगेतर का बाइक से एक्सीडेंट हो गया इसलिए लग गई। हालांकि युवक अस्पताल में पूरी कहानी सुना चुका था।

युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक पुष्पा ने मंगेतर से मिलने से पहले बाजार से 3 चाकू भी खरीदे थे। वह इस शादी से खुश नहीं थी। इसलिए उसने ये जुर्म किया।

Back to top button